Aprilia से KTM तक, ₹5 लाख के बजट में ये स्पोर्ट्स बाइक्स देती हैं जबरदस्त परफॉर्मेंस

Sports Bikes Under Rs 5 Lakh: स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहते हैं, लेकिन कन्फ्यूज हैं कि कौन-सी बाइक आपके लिए सही रहेगी? ₹5 लाख तक के बजट में कई ऐसे मॉडल्स मौजूद हैं, जो परफॉर्मेंस, फीचर्स और राइडिंग एक्सपीरियंस के मामले में शानदार माने जाते हैं. जानिए यहां बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक्स के बारे में.

आज भारतीय बाजार में स्पोर्ट्स बाइक्स के शौकीनों के लिए कई बेहतरीन ऑपशंस मौजूद हैं. ₹5 लाख के बजट में ऐसी बाइक्स मिल जाएंगी जो शानदार स्पीड, दमदार इंजन और एडवांस्ड फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देती हैं. फिर चाहे वीकेंड राइड का शौक हो, हाईवे टूरिंग करनी हो या ट्रैक पर स्पीड का मजा लेना हो, ये बाइक्स हर जरूरत को पूरा कर सकती हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसी स्पोर्ट्स बाइक्स के बारे में, जो इस बजट में सबसे दमदार ऑपशंस मानी जाती हैं.

Aprilia RS 457

अगर आपकी पहली पसंद दमदार परफॉर्मेंस है, तो Aprilia RS 457 सबसे बेहतरीन ऑपशंस में से एक है. इसमें 457cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 47bhp की पावर और 43.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच दिया गया है. करीब 175 किलोग्राम वजन वाली यह बाइक हल्की और फुर्तीली महसूस होती है. इसमें राइड-बाय-वायर, तीन राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

TVS Apache RR 310

अगर आप स्पोर्ट्स बाइक में परफॉर्मेंस के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल की सुविधा भी चाहते हैं, तो TVS Apache RR 310 अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसमें 312.2cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 38PS की पावर और 29Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, TFT डिस्प्ले और कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं.

Kawasaki Ninja 300

भले ही Kawasaki Ninja 300 काफी समय से बाजार में मौजूद है, लेकिन इसकी ट्विन-सिलेंडर स्मूदनेस आज भी इसे खास बनाती है. इसमें 296cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो करीब 39bhp की पावर और 26.1Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह बाइक खास तौर पर हाईवे राइडिंग, स्मूद इंजन और आरामदायक राइडिंग पोजिशन के लिए जानी जाती है.

KTM RC 390

अगर आपको कॉर्नरिंग और ट्रैक राइडिंग पसंद है, तो KTM RC 390 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इसमें 373cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 43.5PS की पावर और 37Nm का टॉर्क देता है. बाइक में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. ट्रैक-फोकस्ड होने के बावजूद यह रोजमर्रा की राइडिंग के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: 2 लाख रुपये से कम में मिलेंगी ये दमदार स्पोर्ट्स बाइक्स, स्टाइल और स्पीड में नहीं किसी से कम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >