Happy Women’s Day: मुसीबत में महिलाओं का सुरक्षा कवच बनेंगे ये Mobile Apps

Top Safety Apps For Women: ऐसे कुछ मोबाइल ऐप्स के बारे में जो महिलाओं को किसी आपात स्थिति से निबटने में मदद करेंगे.

Mobile Apps for Women Safety in India: 16 दिसंबर 2012 को हुए दिल्ली गैंगरेप कांड की पीड़िता निर्भया (Nirbhaya) के दोषियों की फांसी का मामला इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इन सबके बीच हमारे सामने महिला सुरक्षा का मुद्दा हमेशा संवेदनशील बना रहेगा.

आज के दाैर में ऐसे में जरूरत इस बात की है कि महिलाााएं अपने स्तर से सुदृढ़ हों. महिलाएं अपनी सुरक्षा का पूरा इंतजाम रखें. आज के जमाने में आइटी ने हमारा काफी काम आसान कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day 2020) के माैके पर हम आपको यहां बताने जा रहे हैं ऐसे कुछ मोबाइल ऐप्स के बारे में जो महिलाओं को किसी आपात स्थिति से निबटने में मदद करेंगे.

सेफ्टीपिन (Safetipin)

यह एप ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम, यानी जीपीएस (GPS) से लगातार यूजर के लोकेशन को ट्रैक करता है और आपातकाल के दौरान एमर्जेंसी नंबर पर वन-टच अलर्ट भेजने की सुविधा देता है. इसके साथ ही आपातकाल के दौरान आस-पास के सुरक्षा स्थानों के बारे में भी बताता है. यह एप हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड फोन और आइओएस दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है.

शेक2सेफ्टी (Shake2Safety)

यह एप कुछ गंभीर परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए बनाया गया है. इस एप के जरिये एसओएस संदेश बस फोन को हिलाकर या पावर बटन को 4 बार दबाकर पहले से सेट किये गये कॉन्टैक्ट्स को भेजा जा सकता है. फोन शेकिंग ऑप्शन को किसी भी समय यूजर एक्टिवेट या डीएक्टिवेट किया जा सकता है. ऐसे हालात में जब यूजर फोन को ऑपरेट करने में असमर्थ है, यह एप बहुत उपयोगी है.

बीसेफ (bSafe)

इस ऐप की मदद से महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाता है और उनके एमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स, जैसे- पैरेंट्स और फ्रेंड्स को लाइव लोकेशन शेयरिंग के बारे में पता चलता है. इस ऐप की मदद से जीपीएस के जरिये मुश्किल हालात में लोकेशन के साथ एसओएस मैसेज भेजा जा सकता है.

स्मार्ट 24*7 (Smart 24*7)

यह एप एमर्जेंसी सिचुशन में यूजर के एसओएस मैसेज को सेट किये गए कॉन्टैक्ट्स को भेजती है. इस एप में एक पैनिक बटन दिया गया होता है. मुश्किल परिस्थितियों में इस बटन को दबाने पर तुरंत कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेजा जा सकता है.

चिल्ला (Chilla)

यह सबसे लेटेस्ट महिला सुरक्षा एप है, जो संकट की स्थिति में यूजर के चिल्लाने पर एसओएस मैसेज को एक्टिवेट कर देता है और स्वचालित रूप से उपयोगकर्ताओं के स्थान के साथ पूर्व-निर्धारित संपर्कों को अलर्ट मैसेज भेज देता है. इस एप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को पावर बटन को पांच बार दबाना होता है फिर यह ऐप एसओएस मैसेज उसके सेट कॉन्टैक्ट्स को भेज देता है.

सिक्योर हर एप (Secure Her App)

यह एप संकट की स्थिति में यूजर द्वारा सेट किये गए कॉन्टैक्ट्स को एमर्जेंसी मैसेज भेज देता है. इसके लिए यूजर को बस एप आइकन को केवल दो बार टैप करने की जरूरत होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >