10 लाख से कम में कौन सी CNG कार है बेस्ट? खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 ऑप्शन

CNG Cars Under 10 Lakh: भारत में लोगों को पेट्रोल और डीजल के अलावा CNG कारों का भी ऑप्शन मिलता है. बड़ी कंपनियां इस सेगमेंट में कई नए मॉडल्स ला चुकी हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसी कारें जो CNG वेरिएंट में आती हैं और जिनकी कीमत 10 लाख से कम है.

10 लाख के अंदर बेस्ट CNG कारें

CNG Cars Under 10 Lakh: Tata, Hyundai और Maruti जैसे बड़े ब्रांड्स CNG वैरिएंट्स में नए-नए मॉडल उतार चुकी हैं. ये कारें बेहतर टेक्नोलॉजी, ज्यादा सेफ्टी और अच्छी परफॉर्मेंस के साथ आती हैं. ऐसे में आज हम आपको CNG वेरिएंट में मिलने वाली 5 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप जरूर चेक कर सकते हैं.

Tata Punch iCNG

Tata Punch iCNG में आपको 1.2 लीटर का Revotron iCNG इंजन मिल जाता है. कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 5.60 लाख रुपये से शुरू होती है. इसका इंजन 72.4 हॉर्सपावर की ताकत और 103 Nm का टॉर्क देता है. माइलेज की तरफ चलें तो कंपनी के मुताबिक यह कार 1 किलो CNG में करीब 26.99 किलोमीटर चलती है.

Maruti Suzuki Swift S-CNG

Maruti Suzuki Swift S-CNG एक हैचबैक कार है. इसकी शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस कार में आपको 2.0-लीटर का Z-सीरीज इंजन मिलता है, जो 68.8 हॉर्सपावर और 101.8 Nm टॉर्क देता है. कंपनी के मुताबिक, यह कार ARAI के अनुसार 32.85 km/kg का माइलेज देती है.

Hyundai Exter Hy-CNG

Hyundai Exter Hy-CNG में 1.2 लीटर का बाय-फ्यूल Kappa पेट्रोल इंजन आपको मिलता है, जो Hy-CNG Duo मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह इंजन 68.05 हॉर्सपावर की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क देता है. कंपनी के मुताबिक इसकी ARAI माइलेज 27.1 km/kg किलो है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.68 लाख रुपये से शुरू होती है.

Tata Nexon iCNG 

Tata Nexon iCNG में आपको 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन मिल जाता है. इस SUV की शुरुआती कीमत 7.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसका इंजन 98.6 हॉर्सपावर की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है. माइलेज की बात करें तो कंपनी के मुताबिक यह 17 से 24 km/kg तक का ARAI माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Brezza S-CNG

इस कार में 1.5 लीटर का एडवांस K-Series BSVI इंजन मिल जाता है, जो S-CNG टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यह कार ARAI के मुताबिक 25.51 km/kg का माइलेज देती है. इंजन 86.6 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: Skoda Kushaq Facelift से लेकर Renault Duster तक, जनवरी 2026 में लॉन्च होंगी ये 5 नई SUVs, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >