अचानक ब्रेक लगाने पर भी नहीं फिसलेगा स्कूटर, ABS फीचर वाले ये मॉडल बनाएंगे हर राइड को सेफ

ABS Scooters: अगर आप नया स्कूटर खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो अब सिर्फ माइलेज और कीमत मत देखिए. सेफ्टी फीचर्स पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है. आपको आपको कुछ ऐसे स्कूटर्स के बारे में बताते हैं जो बेहतर कंट्रोल और मॉडर्न फीचर्स के साथ आते हैं.

आज के समय में राइडर्स सिर्फ अच्छी माइलेज ही नहीं, बल्कि दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर ब्रेकिंग और सेफ राइडिंग एक्सपीरियंस भी चाहते हैं. यही वजह है कि प्रीमियम स्कूटर्स में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) तेजी से एक जरूरी फीचर बनता जा रहा है. अब खरीदार स्कूटर चुनते समय कीमत और माइलेज के साथ-साथ उसमें मिलने वाली टेक्नोलॉजी पर भी खास ध्यान देते हैं. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए कई कंपनियां ABS से लैस स्कूटर्स बाजार में उतार रही हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शानदार स्कूटर्स के बारे में जिनमें ये फीचर मिलता है.

Suzuki Access 125

Suzuki Access 125 सबसे पसंदीदा फैमिली स्कूटर्स में से एक है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका स्मूद और रिफाइंड इंजन, जो शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी बेहद कम्फर्टेबल राइडिंग एक्सपीरियंस देता है. नई अपडेट्स के साथ Suzuki ने इसमें सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया है. इसकी चौड़ी और आरामदायक सीट लंबी दूरी पर भी थकान महसूस नहीं होने देती, जबकि शानदार माइलेज इसे डेली आने-जाने वालों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है.

TVS NTorq 150

TVS ने इसे खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इसलिए इसका लुक काफी स्पोर्टी और स्टाइलिश है. छोटी स्कूटियों के मुकाबले NTorq 150 का बड़ा इंजन इसे ज्यादा दमदार बनाता है. कंपनी ने इसमें ABS जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए हैं, जो फास्ट स्पीड पर ब्रेकिंग को ज्यादा सेफ बनाते हैं.  NTorq 150 में दमदार परफॉर्मेंस, मॉडर्न कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और शानदार सेफ्टी फीचर्स का बढ़िया कॉम्बिनेशन मिलता है.

यह भी पढ़ें: 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’

Hero Xoom 160

Hero MotoCorp ने इसे ट्रेडिशनल स्कूटर्स से बिल्कुल अलग अंदाज में तैयार किया है. इसका एडवेंचर-स्टाइल डिजाइन, दमदार रोड प्रेजेंस और बड़ा स्टांस इसे पहली नजर में ही खास बना देता है. इसकी बड़ी बॉडी और टूरिंग-फोकस्ड कैरेक्टर को देखते हुए ABS जैसे सेफ्टी फीचर की जरूरत और भी बढ़ जाती है. वहीं, ऊंची विंडस्क्रीन लंबी राइड्स के दौरान हवा से बेहतर सेफ्टी देती है.

Yamaha Aerox 155

परफॉर्मेंस स्कूटर के शौकीनों के बीच इसकी पहले से ही मजबूत पहचान है. इसमें Yamaha की स्पोर्ट्स मोटरसाइकिलों से इंस्पायर्ड पावरफुल इंजन मिलता है. लेकिन Aerox 155 की खासियत सिर्फ इसकी स्पीड तक सीमित नहीं है. मॉडर्न टेक्नोलॉजी फीचर्स, स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम फिनिश इसे भीड़ में भी अलग पहचान दिलाते हैं. यही वजह है कि यह स्कूटर आज भी युवाओं और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले राइडर्स की पसंद बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >