भारतीय वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने भारत में नई पल्सर 150 (Bajaj Pulsar 150) को कई बदलावों के साथ लॉन्च कर दिया है, जिसमें नया इंजन, बॉडी डिजाइन और नए फीचर्स शामिल हैं. 150cc बाइक सेगमेंट में पल्सर सबसे पुरानी बाइक्स में से एक है, लेकिन इसके बावजूद इसे TVS अपाचे RTR 160, होंडा यूनिकॉर्न, यामाहा FZS-Fi और सुजुकी जिक्सर जैसी बाइक्स से कड़ा मुकाबला मिलता है. इस आर्टिकल में जानते हैं कि बजाज प्लसर 150 और सुजुकी जिक्सर 150 में कौन-सी बाइक बेहतर है.
Bajaj Pulsar 150 vs Suzuki Gixxer 150: इंजन
बजाज पल्सर 150 में नया 149.5cc का फोर-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, DTS-i ट्विन-स्पार्क, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. यह इंजन 14 PS की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.
दूसरी तरफ, सुजुकी जिक्सर में 155cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है. यह इंजन 13.6 PS की पावर और 13.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.
Bajaj Pulsar 150 vs Suzuki Gixxer 150: फीचर्स
बजाज पल्सर 150 में कई राइड मोड, क्लिप-ऑन हैंडलबार और बेली पैन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा पल्सर 150 में ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले, गूगल मैप्स नेविगेशन, हेडलाइट, टेल लाइट और इंडिकेटर्स के साथ ऑल-LED लाइटिंग पैकेज, हैज़ार्ड लाइट्स, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, क्रॉल टेक और गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक रियर सस्पेंशन शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar 150 में 3 वेरिएंट का ऑप्शन, 1.15 लाख से शुरू कीमत; जानें किसमें मिलेंगे सबसे ज्यादा फीचर्स
दूसरी तरफ, सुजुकी जिग्सर में LED हेडलाइट, LED टेललाइट, 41 mm फ्रंट सस्पेंशन फोर्क्स, ट्विन मफलर, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ डिस्क ब्रेक, स्प्लिट सीट डिजाइन, साइड स्टैंड इंटरलॉक और ब्लूटूथ के साथ डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar 150 New vs Old: पुराने मॉडल से नई बजाज प्लसर 150 कितनी अलग है? देखें कंपैरिजन
Bajaj Pulsar 150 vs Suzuki Gixxer 150: कीमत
बजाज पल्सर 150 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये रखी गई है, जबकि सुजुकी जिग्सर की एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये है.
Bajaj Pulsar 150 vs Suzuki Gixxer 150: कौन-सी खरीदें?
अगर आप कम कीमत में ज्यादा आधुनिक फीचर्स और बेहतर माइलेज चाहते हैं, तो बजाज पल्सर 150 एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, गूगल मैप्स नेविगेशन और क्रॉल टेक जैसी कई नई तकनीक मिलती हैं, जो रोजाना शहर में चलाने के लिए बेहद सुविधाजनक हैं. वहीं दूसरी ओर, सुजुकी जिक्सर 150 उन राइडर्स के लिए सही है जो ज्यादा स्पोर्टी लुक, 41mm के मजबूत फ्रंट फोर्क्स और प्रीमियम राइडिंग अनुभव पसंद करते हैं. हालांकि, पल्सर 150 अपनी कम कीमत और ज्यादा फीचर्स की वजह से पैसे की पूरी कीमत वसूल कराती है.
