बजाज की पहली एडवेंचर बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इसकी नई और साफ तस्वीरों से साफ होता है कि इसमें KTM वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन नहीं दिया जाएगा जिसकी उम्मीद काफी लोग कर रहे थे. भारत में एक सस्ती एडवेंचर बाइक का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए यह बड़ी खबर है. बजाज नया इंजन बनाने के बजाय पल्सर N250 का हवा और फ्यूल (एयर/ऑयल कूल्ड) से ठंडा होने वाला इंजन इस्तेमाल कर सकता है. इस फैसले से बाइक की कीमत कम रखने में मदद मिलेगी. इस बाइक का नाम ट्रेकर (Trekker) रखा जा सकता है.
इंजन और इलेक्ट्रॉनिक्स
बजाज की इस एडवेंचर बाइक सामने आई नई तस्वीरों में सिलेंडर पर साफ तौर पर कूलिंग फिन्स दिख रहे हैं और कोई रेडिएटर नजर नहीं आ रहा है. इससे पता चलता है कि इसमें लिक्विड-कूल्ड के बजाय एयर/ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है. यह पल्सर N250 में मिलने वाला 249cc का सिंगल सिलेंडर इंजन हो सकता है जो 24.16 hp की पावर और 21.5 Nm का टॉर्क देता है और इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. बजाज इसे सफर के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए थोडा ट्यून कर सकता है.
एडवेंचर के लिए खास फीचर्स
टेस्टिंग मॉडल में बडा फ्रंट बीक, ऊंचा हैंडलबार, सीधे बैठने वाला स्टाइल और लंबी सिंगल पीस सीट दी गई है. टेस्टिंग के लिए पीछे एक टॉप बॉक्स भी लगाया गया है. इसमें आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के स्पोक व्हील्स मिल सकते हैं जो हर तरह के रास्तों पर चलने वाले टायरों के साथ आएंगे. इसके अलावा इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक, अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस और ऊंचा एग्जॉस्ट दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar 125 की 5 खासियतें, जो उसे गांव-शहर हर जगह बनाती हैं सबसे दमदार बाइक
टेस्टिंग मॉडल में साडी गार्ड लगा हुआ है, जिससे साफ होता है कि इसे भारतीय बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है. बाइक का ज्यादातर हिस्सा पूरी तरह तैयार दिखता है हालांकि हेडलाइट और सामने का हिस्सा कवर किया हुआ है.
ये भी पढ़ें: Bajaj Platina 110 की वो 5 खासियतें, जो उसे डेली इस्तेमाल के लिए बनाती है बेस्ट बाइक
इन एडवेंचर बाइकों से टक्कर
लॉन्च होने के बाद इस बाइक का मुकाबला हीरो एक्सपल्स 210, सुजुकी वी-स्ट्रॉम SX और येजदी एडवेंचर से होगा. पल्सर N250 के पार्ट्स इस्तेमाल होने की वजह से इसकी कम कीमत ही इसकी सबसे बडी खासियत होगी. बजाज ब्राजील के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इसे 2026 के अंत से पहले लॉन्च किया जाएगा और ब्राजील से पहले यह भारत में लॉन्च होगी. भारत में इसे त्योहारों के सीजन के आसपास पेश किया जा सकता है. हालांकि बजाज ने अभी इनमें से किसी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
