Bajaj Chetak या Ather Rizta? फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है ज्यादा दमदार

बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस तुलना में जानें कि बजाज चेतक और एथर रिज्टा में से कौन आपके लिए सबसे दमदार विकल्प है. यहां दोनों स्कूटरों के फीचर्स और रेंज के बारे में जानेंगे.

देश में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोग अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में ईवी की सेल में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. उन्हीं में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का डिमांड में भी बढ़ी है. खासकर Bajaj Chetak और Ather Rizta दोनों बेस्ट स्कूटरों की लिस्ट में आता है. दोनों गाड़ियों का सड़क पर इस समय जलवा और इसके पीछे का मुख्य कारण इसकी रेंज और जबरदस्त फीचर्स हैं. यदि आपका दिल भी इन दोनों स्कूटरों पर आ गया है और खरीदना चाहते हैं, तो चलिए हम इसके फीचर्स और रेंज बताते हैं. इस आर्टिकल में यह जानेंगे कि दोनों में कौन आपके लिए ज्यादा दमदार साबित हो सकता है.

Bajaj Chetak की खासियत क्या है?

देश की पुरानी और पॉपुलर ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में भी अपना जलवा बरकरार रखा है. कंपनी की Bajaj Chetak के कुल 3 सीरीज (25, 30 और 35) मार्केट में उपलब्ध हैं. 25 की बैटरी कैपिसिटी 2.5 kWh, 30 की 3.0 kWh और 35 की 3.5 kWh है. इसकी रेंज लगभग 153 किलोमीटर है, जो लंबी दूरी को भी आसान बनाता है. इसका सबसे बेस मॉडल Chetak c2501 की रेंज 113 km है. वहीं, टॉप वेरिएंट Chetak C3503 की रेंज 151 km है. 

Ather Rizta की खासियत क्या है?

एथर कंपनी की इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है. यह एक बार फूल चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक चल सकता है, जो बजाज चेतक के मुकाबले ज्यादा है. इसकी बैटरी 10 मिनट में 30 किलोमीटर चलने जितना चार्ज हो जाती है. इसके अलावा बैटरी पर कंपनी की ओर से 8 साल की वारंटी दी जाती है, जो अच्छी लाइफ का एक बाद उदाहरण है. इसे फैमिली स्कूटर भी कहा जाता है.

Bajaj Chetak में क्या फीचर्स मिलते हैं?

बजाज चेतक में मिलने वाले फीचर्स पर नजर डालें, तो इसके टॉप वेरिएंट (सीरीज 35, C3503) में हिल होल्ड असिस्ट मिलता है, जो कारों में यूज होता है. इसके अलावा ब्लूटूथ एंड म्यूजिक, 35 लीटर बूटस्पेस, कॉल एंड मैनेजमेंट, 70 kmph टॉप स्पीड, 80 पर्सेंट चार्जिंग टाइम (3 घंटे 25 मिनट), 2 राइड्स मोड (Eco & Sports), रिवर्स मोड, फ्रंट एंड रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं. हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से फीचर्स में बदलाव संभव है.

Ather Rizta में क्या फीचर्स मिलते हैं? 

दूसरी ओर Ather Rizta में टचस्क्रीन डैशबोर्ड, इको मोड, पार्कसेफ अलर्ट, क्रैश अलर्ट, रिमोट कंट्रोल, क्रिकेट स्कोर ऑन डैश, वॉयस ऑन एथर, वाइड पीलियन बैकरेस्ट, स्पेसियस फ्लोरबोर्ड, 56 लीटर स्टोरेज स्पेस (34L बूट & 22L फ्रक), ऑटो होल्ड, रिवर्स मोड, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक, शेयर लाइव लोकेशन ऑप्शन, स्किड कंट्रोल, थेफ्टसेफ सूट (पार्कसेफ अलर्ट, रिमोट इमोबीलाइज), इमरजेंसी स्टॉप सिस्टम और फॉल सेफ जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Bajaj Chetak या Ather Rizta कौन ज्यादा किफायती?

बजाज चेतक बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 96,504 और टॉप मॉडल की 1,35,500 रुपए है. वहीं, Ather Rizta S की स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 1,21,499 रुपए है, जबकि Rizta Z के लिए आपको 1,36,999 रुपए देने पड़ेंगे. कीमत के मामले में चेतक कम है. अगर आप बढ़िया फीचर्स के साथ ज्यादा रेंज देखते हैं, तो एथर बेस्ट चॉइस हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: EV Scooter Buying Guide 2026: बजट, रेंज और भरोसे पर चुनें अपना बेस्ट मॉडल; यहां देखें टॉप ऑप्शंस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >