Ather Rizta ने इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में मचाया धमाल, बड़े स्कूटर का बड़ा वादा

Ather Rizta स्कूटर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो बजट में स्मार्ट और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं. आसान बुकिंग और डिलीवरी प्रॉसेस के साथ दमदार फीचर्स इसे एक गेमचेंजर बना सकते हैं.

Ather Energy ने भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एक नया अध्याय जोड़ाहै. कंपनी का नया स्कूटर Ather Rizta अब आसान बुकिंग के साथ उपलब्ध है. स्टाइल, स्मार्ट फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस से लैस यह स्कूटर आम उपभोक्ताओं के लिए एक परफेक्ट विकल्प बनकर उभरा है.

कीमत और बुकिंग डिटेल्स

Ather Rizta की शुरुआती कीमत ₹1.10 लाख (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है

बुकिंग चालू है, जो पूरी तरह रिफंडेबल है

कंपनी की ओर से बुकिंग और डिलीवरी तेजी से हो रही है.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

स्कूटर में 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है

दो राइडिंग मोड्स – स्मार्टइको और जिप – से बैटरी की खपत को नियंत्रित किया जा सकता है

3.7 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ता है

टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्मार्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी

ऑर्गनाइजर फीचर के साथ स्टोरेज को और उपयोगी बनाया गया है

स्मार्ट राइडिंग मोड्स से रियल-टाइम बैटरी मैनेजमेंट संभव है

Ather App से स्कूटर की ट्रैकिंग और एनालिटिक्स भी मिलते हैं.

Ather Rizta स्कूटर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो बजट में स्मार्ट और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं. आसान बुकिंग और डिलीवरी प्रॉसेस के साथ दमदार फीचर्स इसे एक गेमचेंजर बना सकते हैं.

EV मालिकों को बड़ी राहत: 15 साल बाद भी चल सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, EoL नियम से छूट तय

Electric Scooter Fire: आपकी एक गलती बना सकती है EV को आग का गोला

1 लाख की स्कूटी, 14 लाख का नंबर: जुनून की कीमत नहीं होती!

रोड सेफ्टी का डबल डोज, अब हेलमेट भी होंगे ‘बाय डिफॉल्ट’, नयी गाड़ी लेते समय शोरूम से मिलेंगे मुफ्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >