नए मिलिट्री-स्टाइल अवतार में आई Aprilia SR 175, जानें कीमत और फीचर्स

Aprilia ने SR 175 को नए मैट ग्रीन ट्रिब्यूट एडिशन के साथ पेश किया है. स्कूटर का इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही हैं, लेकिन नया रंग और डिजाइन इसे बिलकुल स्टाइलिश लुक देता है.

Aprilia India ने अपने परफॉर्मेंस स्कूटर लाइनअप को और स्टाइलिश बनाते हुए SR 175 Tribute को नए Matte Green कलर ऑप्शन में पेश किया है. कैमोफ्लाज-इंस्पायर्ड यह नया रंग स्कूटर को पहले से ज्यादा दमदार और यूनिक लुक देता है. खास बात यह है कि इस नए एडिशन की थीम देशभक्ति की भावना से प्रेरित है, जो इसे सड़क पर अलग पहचान दिलाने के साथ-साथ एक खास कनेक्शन भी देती है.

Aprilia SR 175 Tribute का न्यू लुक

Aprilia SR 175 का नया कैमोफ्लाज एडिशन सड़क पर आते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. इसमें Aprilia की शानदार इटैलियन इंजीनियरिंग के साथ दमदार और रफ-टफ लुक का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. स्कूटर के बॉडी पैनल्स पर ऑलिव ग्रीन, खाकी और ब्राउन रंगों का मैट फिनिश यूज किया गया है. ये चीज इसे मिलिट्री-स्टाइल कैमोफ्लाज लुक देता है.

यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करिए और लंबा चलाइए, कम बजट में ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं सबसे ज्यादा रेंज

हालांकि, Aprilia ने इसके स्पोर्टी डीएनए को बरकरार रखने के लिए इन सटल रंगों के साथ फ्लोरोसेंट ऑरेंज एक्सेंट्स भी जोड़े हैं. फ्रंट एप्रन और साइड पैनल्स पर बड़े-बड़े Aprilia और SR बैजिंग इसी चमकदार ऑरेंज रंग में दिए गए हैं. वहीं इसके ब्लैक एलॉय व्हील्स पर ऑरेंज रिम टेप दी गई है.

Aprilia SR 175 Tribute: पावरट्रेन

Aprilia SR 175 के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं हुआ है. स्कूटर में पहले की तरह 175cc का हाई-परफॉर्मेंस एफिशिएंसी (hp-e) सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7,200 rpm पर 13.08 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 14.14 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

Aprilia SR 175 Tribute: कीमत

Aprilia SR 175 की कीमत भारत में 1.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. कंपनी ने अब इसमें नया Matte Green Tribute कलर भी शामिल कर दिया है. यह स्कूटर को एक अलग और दमदार पहचान देता है. अगर आप ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो भीड़ में सबसे अलग नजर आए और मिलिट्री-इंस्पायर्ड स्टाइल का फील दे, तो यह नया रंग आपके लिए काफी शानदार साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक से लेकर स्मार्ट फीचर्स तक, Gen Z के लिए बेस्ट हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >