Apple ने लॉन्च किया सबसे सस्ता MacBook और सबसे दमदार iPad

Apple MacBook Air Apple iPad Pro launch: अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने भारत में अपना सबसे सस्ता MacBook और सबसे पावरफुल iPad लॉन्च कर दिया है.

Apple MacBook Air Apple iPad Pro launch: अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने भारत में अपना सबसे सस्ता MacBook लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नये मैजिक कीबोर्ड के साथ MacBook Air का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. नये मैकबुक एयर में बेहतर CPU परफॉर्मेंस और 80 प्रतिशत तक ज्यादा तेज ग्राफिक्स दिये गए हैं. मैकबुक एयर के नये वेरिएंट की शुरुआती कीमत 92,990 रुपये है और ये भारत में सेल के लिए जल्द ही उपलब्ध होंगे.

नये मैकबुक में 256GB स्टोरेज दी गई है जो मौजूदा रेंज की तुलना में दोगुनी है. वहीं, नया मैकबुक मौजूदा जनरेशन से दोगुना तेज है. इसमें मैकबुक एयर में 13 इंच रेटिना डिस्प्ले, टच आईडी और बड़ा टचपैड दिया गया है. मैकबुक में 1.2GHz क्वाड-कोर कोर i7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि मैकबुक में पहली बार क्वाड कोर प्रोसेसर आया है.

Apple ने भारत में अपना सबसे पावरफुल iPad भी लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि iPad Pro ज्यादातर विंडोज पीसी लैपटॉप से तेज है. नया आईपैड प्रो दो डिस्प्ले साइज के साथ लॉन्च किया गया है. आईपैड प्रो 11 इंच और 12.9 इंच डिस्प्ले साइज के साथ आता है. नया आईपैड A12Z बायोनिक चिप और अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ LiDAR स्कैनर से लैस है. नये आईपैड प्रो की कीमत 71,900 रुपये से शुरू होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >