iPhone बनाने वाली Apple का भारत में डंका, ऐपल के लिए क्यों अहम है इंडिया का मार्केट?

ऐपल का रेवेन्यू भारत में लगभग 50% बढ़ा है, जो साल की शुरुआत में 4.1 अरब डॉलर तक था.

Apple India Sales Nears 6 Billion Dollar: आईफोन (iPhone) बनानेवाली कंपनी ऐपल इंक (Apple Inc) ने भारत में बिक्री के मामले में नयी ऊंचाई हासिल की है. देश में ऐपल की सेल 6 अरब डॉलर तक के नये उच्च स्तर तक पहुंच गई है. ऐपल का रेवेन्यू भारत में लगभग 50% बढ़ा है, जो साल की शुरुआत में 4.1 अरब डॉलर तक था. यह जानकारी तब साझा की गई जब ऐपल के सीईओ टिम कुक (Apple CEO Tim Cook) ऐपल का पहला स्थानीय स्टोर खोलने के लिए भारत आये हैं.

ऐपल के लिए भारत का बाजार अहम

ऐपल के लिए भारत का बाजार काफी अहम है. महंगा प्रोडक्ट होने की वजह से अभी देश के स्मार्टफोन बाजार में उसकी ज्यादा पैठ नहीं बन पायी है और न ही कंपनी के पास मार्केट की ज्यादा हिस्सेदारी है. ऐसे में कंपनी अपनी सेल और बढ़ाने पर फोकस कर रही है. यह भारत का ही दम है कि कंपनी के सीईओ टिम कुक यहां लोकल स्टोर खोलने की जरूरत समझ रहे हैं. कंपनी का अनुमान है कि जिस तरह भारत का मध्य वर्ग फल-फूल रहा है, आने वाले समय में उसके प्रोडक्ट्स की सेल और बढ़ेगी.

Also Read: Apple Store: भारत में पहला ऐपल स्टोर दिल्ली और दूसरा मुंबई में इसी महीने खुलेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >