Apple Store In India: मुंबई में ऐपल का पहला स्टोर खोलने के बाद टिम कुक ने किया 'एनर्जी' से भरा यह ट्वीट

Apple BKC के बाहर कई प्रशंसक सुबह से ही कतार में लग गए थे, ताकि स्टोर में सबसे पहले खरीदारी कर सकें. कंपनी इसके बाद गुरुवार, 20 अप्रैल को नयी दिल्ली के साकेत में अपने दूसरे रिटेल स्टोर का शुभारंभ करेगी.

Apple CEO Tim Cook on First Store in India: मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में मंगलवार को भारत का पहला ऐपल रिटेल स्टोर खुल गया. सुबह 11 बजे लगभग 100 से अधिक कर्मचारियों और अन्य लोगों के जोशीले नारों के बीच कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक 100 से अधिक कर्मचारियों और अन्य लोगों के जोशीले नारों के बीच स्टोर के अंदर से दरवाजे खोलकर बाहर निकले और मेहमानों का स्वागत किया. कुक ने स्टोर में वापस जाने से पहले लगभग आठ मिनट तक लगभग एक दर्जन ग्राहकों का स्वागत किया. कुक ने ग्राहकों के साथ सेल्फी भी खिंचवायी.

टिम कुक का उत्साह

ऐपल स्टोर खुलने की खुशी जाहिर करते हुए टिम ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया- मुंबई की एनर्जी, क्रिएटिविटी और पैशन अविश्वसनीय है! हम भारत में अपना पहला स्टोर ऐपल बीकेसी में खोलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं. इससे पहले टिम कुक ने ट्विटर पर अपना उत्साह व्यक्त किया और मुंबई स्टोर से अपनी टीम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी.

Also Read: Apple Store in India: भारत में ऐपल स्टोर खुलने से आपको क्या फायदा होगा?

भारत में ऐपल के 25 साल पूरे

आपको बता दें कि ऐपल ने लगभग 25 साल पहले अपने साझेदारों के जरिये भारत में उत्पादों और सेवाओं की बिक्री शुरू की थी. Apple BKC के बाहर कई प्रशंसक सुबह से ही कतार में लग गए थे, ताकि स्टोर में सबसे पहले खरीदारी कर सकें. कंपनी इसके बाद गुरुवार, 20 अप्रैल को नयी दिल्ली के साकेत में अपने दूसरे रिटेल स्टोर का शुभारंभ करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >