2000 के नोट बदलने के लिए अब बैंक जाने की जरूरत नहीं, Amazon घर बैठे कर देगा यह काम, शुरू हुई नयी सुविधा

अगर आपक पास भी 2,000 रुपये के नोट हैं और आप इसे बैंक जाकर जमा करना चाहते हैं, लेकिन समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो Amazon Pay इस काम में आपकी मदद करेगा. दरअसल, Amazon ने नया कैश लोड (Amazon Pay Cash Load) सिस्टम शुरू किया है, जो आपके घर आकर आपके अकाउंट में पैसे डिपॉजिट करायेगा. आइए जानें कैसे-

Amazon Pay Cash Load System: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से वापस लेने की घोषणा की है और लोगों से बैंक जाकर अपने नोट बदलने की अपील की है. आरबीआई (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए 30 सितंबर की समय-सीमा दी है. इस अनाउंसमेंट के बाद लोग बैंक जाकर 2,000 रुपये के नोट बदलवा रहे हैं. अगर आपक पास भी 2,000 रुपये के नोट हैं और आप इसे बैंक जाकर जमा करना चाहते हैं, लेकिन समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो Amazon Pay इस काम में आपकी मदद करेगा. दरअसल, Amazon ने नया कैश लोड (Amazon Pay Cash Load) सिस्टम शुरू किया है, जो आपके घर आकर आपके अकाउंट में पैसे डिपॉजिट करायेगा.

कैश नहीं मिलेगा, अमेजन पे वॉलेट में जमा होंगे पैसे

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने कैश लोड (Amazon Pay Cash Load) ऑप्शन शुरू किया है, जिसके जरिये आप घर से ही 2,000 रुपये के नोट Amazon Pay बैलेंस में जमा कर सकते हैं. इसके तहत आप ऐप के जरिये अपने घर के दरवाजे पर भी महीने में 50,000 रुपये तक बदलवा सकते हैं. अमेजन के द्वारा आप जो नोट बदलेंगे, वह रकम ऑनलाइन ट्रांसफर होकर आपके ‘अमेजन पे वॉलेट’ में जमा हो जाएंगे. इसका मतलब यह हुआ कि अमेजन आपको कैश नहीं देगा. आप चाहें तो अमेजन पे पर उन पैसों से खरीदारी कर सकते हैं, या उसे अपने बैंक में भी ट्रासंफर कर सकते हैं.

Also Read: 2000 का नोट दो, 2100 का सामान लो! इस ऑफर ने सोशल मीडिया को हिला डाला

Amazon से कैसे बदलें 2000 के नोट?

  • 2000 रुपये के नोट को बदलने के लिए सबसे पहले आपको अमेजन से कैश लोड के लिए योग्य कुछ सामान ऑर्डर करना है

  • चेकआउट प्रॉसेस के दौरान, कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनना है

  • जब डिलीवरी एजेंट आपके घर आयेगा तो उसे बताना है कि आप अपने अमेजन पे बैलेंस में पैसे जमा करना चाहते हैं

  • जब आप डिलीवरी एजेंट को पैसे देंगे, तो वह उनकी जांच करेगा और सही पाये जाने पर उन्हें आपके अमेजन पे वॉलेट में ट्रांसफर कर देगा

  • लेनदेन पूरा हो जाने के बाद आप अमेजन पे बैलेंस की जांच कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे जमा हुए या नहीं.

Also Read: 2000 के नोट के साथ नोटबंदी के बाद ऐसे बदली सभी करेंसी नोटों की डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >