Airtel के इस प्लान में मिलेगा 500 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और DTH का फायदा

Airtel Home All In One Plan Offer: एयरटेल ने एयरटेल होम ऑल इन वन प्लान पेश किया है. इस पैक में उभोक्ताओं को ब्रॉडबैंड, पोस्टपेड और डीटीएच की सेवाएं एक साथ मिलेंगी. आइए थोड़ा विस्तार से जानें एयरटेल होम ऑल इन वन प्लान के बारे में –

Airtel Home All In One Plan Offer: एयरटेल ने एयरटेल होम ऑल इन वन प्लान पेश किया है. इस पैक में उभोक्ताओं को ब्रॉडबैंड, पोस्टपेड और डीटीएच की सेवाएं एक साथ मिलेंगी. आइए थोड़ा विस्तार से जानें एयरटेल होम ऑल इन वन प्लान के बारे में –

Also Read: JIO को जवाब : Airtel, Vodafone Idea पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग FREE

रिलायंस जियो के आने के बाद भारतीय टेलीकॉम र्माकेट में प्राइस वॉर छिड़ी हुई है. यूजर्स को कम से कम कीमत पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, मैसेज सहित बेनिफिट्स देने को लेकर कंपनियां एक से बढ़कर एक प्लान्स पेश कर रही हैं.

इसी बीच, कंपनियां अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स बेचने में भी कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहतीं. इनमें जियो के अलावा, एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन जैसी कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान पेश कर रही हैं. इन सभी प्लान्स में उपभोक्ताओं को ज्यादा डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलता है.

Also Read: Lockdown में Tata Sky, Dish TV, Airtel DTH पर ये सर्विसेस Free

इसी कड़ी में एयरटेल ने एयरटेल होम ऑल इन वन प्लान पेश किया है. इस पैक में उभोक्ताओं को ब्रॉडबैंड, पोस्टपेड और डीटीएच की सेवाएं एक साथ मिलेंगी. आइए थोड़ा विस्तार से जानें एयरटेल होम ऑल इन वन प्लान के बारे में –

एयरटेल के इस प्रीमियम प्लान की कीमत 2,720 रुपये है, लेकिन कंपनी फिलहाल इस प्लान पर 30 प्रतशित की छूट दे रही है. छूट के बाद यह प्लान ग्राहकों के लिए 1,899 रुपये में उपलब्ध है. इस प्लान के लिए जीएसटी चार्ज अलग से लगेगा.

Also Read: Vodafone का धमाका: सस्ता रिचार्ज देगा 3GB डेली डेटा, फ्री कॉलिंग और भी बहुत कुछ!

500GB डाटा मिलेगा प्लान के साथ

इस प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 500 जीबी डाटा मिलेगा. बताते चलें कि कंपनी ने अभी तक अपने एक्सट्रीम फाइबर के किसी भी प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 500 जीबी डाटा नहीं दिया है.

साथ में मिलेंगे 140 चैनल

इस प्लान में डाटा के अलावा डीटीएच की सेवा भी मिलेगी. इसके तहत यूजर्स टीवी पर 140 SD/HD चैनल देख पाएंगे.

पोस्टपेड सर्विस भी मिलेगी

एयरटेल यूजर्स को होम ऑल इन वन प्लान के साथ 499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान भी दे रही है. इसके तहत यूजर्स को 75 जीबी डाटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.

प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को अमेजन प्राइम, जी5 और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप की सब्सक्रिप्शन भी मिलेगी. इसके साथ ही, कंपनी यूजर्स को बिना किसी शुल्क के वाई-फाई राउटर और एक्सट्रीम बॉक्स भी देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >