ChatGPT की मदद से हर मिनट नयी कव‍िता लिख रही यह डिवाइस, है न कमाल!

AI Based Rhyming Clock – कविता लिखनेवाला कब कैसा महसूस कर रहा होता है, उसके मन में किस तरह की भावनाएं आती हैं, इन चीजों का भी कविता पर बड़ा फर्क पड़ता है. लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट जीपीटी ने इस काम को भी आसान बना दिया है.

ChatGPT AI Poem Clock: आप और हम सब यह अच्छी तरह जानते हैं कि कव‍िता लिखना बच्चाें का खेल नहीं होता. एक अच्छी कविता तभी तैयार होती है, जब भावनाओं और विचारों को शब्दों में कायदे से ढाल दी जाए. कविता लिखनेवाला कब कैसा महसूस कर रहा होता है, उसके मन में किस तरह की भावनाएं आती हैं, इन चीजों का भी कविता पर बड़ा फर्क पड़ता है. लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट जीपीटी ने इस काम को भी बड़ा आसान बना दिया है.

बिल्कुल वैसा ही लिखती है, जैसा मैं…

जी हां, एक शख्‍स ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जो चैटजीपीटी की मदद से हर मिनट एक कव‍िता लिख रही है. बड़ी बात यह है कि ये कव‍िताएं लोगों को काफी पसंद भी आ रहीं हैं. दरअसल, ट्विटर पर @genmon अकाउंट से एक पोस्‍ट शेयर किया गया है. इस पोस्ट में खुद को ब्‍लॉगर बताने वाले शख्‍स ने फोटो डालकर उसके कैप्‍शन में लिखा है कि उसने अपने बुकशेल्‍फ के लिए एआई घड़ी (AI clock) बनायी है. यह चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हुए हर मिनट एक नयी कविता तैयार करती है और आश्चर्य की बात यह है कि यह बिल्कुल वैसा ही लिखती है, जैसा मैं महसूस करता हूं. यह दिल छू लेने वाला और रोमांचक है.

Also Read: ChatGPT जैसे AI टूल चुटकियों में तोड़ दे रहे पासवर्ड, ऐसे बचें खतरे से यह इतनी सम्‍मोहक और जादुई है कि…

शख्‍स ने ट्विटर पर अपनी अनोखी घड़ी के साथ उसके द्वारा लिखी गई कुछ कव‍िताओं को भी शेयर किया है. अपने इस ट्वीट का जवाब देते हुए उन्‍होंने लिखा है कि वह दिल पर हाथ रखकर जो भी सोच सकते हैं, वह लिख सकते हैं. यह घड़ी भी कुछ ऐसा ही कर रही है. मैंने इसे कोई संकेत नहीं दिया. जब कमरे के बारे में लिखने को कहा, तो इसने किताबें, गलीचे और शेल्‍फ को शामिल कर शानदार चीज रच डाली. यह इतनी सम्‍मोहक और जादुई है कि इसे छोड़कर जा नहीं पा रहा हूं. इस शख्स ने अगले कुछ ट्वीट्स में मजेदार कविताओं वाली कुछ और तस्वीरें भी शेयर कीं हैं. महीनेभर पहले की गई यह पोस्ट गजब की वायरल हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >