Jio Silver Lake Deal: फेसबुक के बाद इस कंपनी ने जियो में लगाये हजारों करोड़ रुपये

Silver Lake, Reliance Jio, Mukesh Ambani, Jio Platforms, Facebook: रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूरसंचार कारोबार जियो में फेसबुक के 43,574 करोड़ रुपये निवेश करने के कुछ दिन बाद ही सिल्वर लेक ने भी कंपनी में 5,655.75 करोड़ रुपये निवेश करने पर सोमवार को सहमति जतायी.

Silver Lake, Reliance Jio, Mukesh Ambani, Jio Platforms, Facebook: रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूरसंचार कारोबार जियो में फेसबुक के 43,574 करोड़ रुपये निवेश करने के कुछ दिन बाद ही सिल्वर लेक ने भी कंपनी में 5,655.75 करोड़ रुपये निवेश करने पर सोमवार को सहमति जतायी.

दुनिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी निवेशकों में से एक सिल्वर लेक जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी. इस सौदे के लिए सिल्वर लेक प्रति शेयर फेसबुक के मुकाबले 12.5 प्रतिशत प्रीमियम देगी.

Also Read: Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, FREE मिलेगा 2GB एक्स्ट्रा डेली डाटा

कंपनी बाद में जियो में और भी रणनीतिक और वित्तीय निवेश कर सकती है. रिलायंस ने एक बयान में कहा, सिल्वर लेक जियो प्लेटफॉर्म्स में 5,655.75 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसके लिए जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर मूल्य (इक्विटी वैल्यू) 4.90 लाख करोड़ रुपये जबकि उद्यम मूल्य (एंटरप्राइज वैल्यू) 5.15 लाख करोड़ रुपये आंका गया है.

कंपनी ने कहा कि इस सौदे के लिए उसका शेयर मूल्यांकन फेसबुक के साथ 22 अप्रैल 2020 को हुए समझौते के मुकाबले 12.5 प्रतिशत प्रीमियम पर किया गया है. फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 4.62 लाख करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य के आधार पर 5.7 अरब डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की थी.

Also Read: Facebook Jio Deal: छह करोड़ छोटे करोबारियों को बड़ा बनाने साथ आ रहे फेसबुक और जियो, पढ़ें जुकरबर्ग ने क्या लिखा…

फेसबुक ने कंपनी में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी. किसी कंपनी की इक्विटी वैल्यू उसकी मौजूदा और भविष्य की क्षमताओं को दिखाती है जबकि एंटरप्राइज वैल्यू कंपनी की वास्तविक बैलेंस शीट की तरह ही होती है.

बयान के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स एक अगली पीढ़ी की डिजिटल प्रौद्योगिकी कंपनी है. इसमें कंपनी की जियो ऐप, डिजिटल पारिस्थितिक और दूरसंचार एवं तेज गति की इंटरनेट सेवा शामिल है.

Also Read: 21 रुपये में 2GB! Jio का डेली डेटा खत्म हो जाए, तो ये ट्रिक अपनाएं

सिल्वर लेक ने कई वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों जैसे कि एयरबीएनबी, अलीबाबा, आंट फाइनेंशियल, अल्फाबेट की वेरिली और वायमो, डेल टेक्नोलॉजीस, ट्विटर इत्यादि में भी निवेश किया है.

इस बारे में रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि देश के डिजिटल स्वरूप को बदलने और उसकी वृद्धि में शामिल होने पर वह सिल्वर लेक का स्वागत करते हैं. यह सभी भारतीयों के लिए लाभकारी होगा.

Also Read: JIO के इस प्लान के साथ मिलता है 1076GB डेटा, 196 दिनों की वैलिडिटी

वहीं सिल्वर लेक के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी इगोन डरबन ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स दुनिया की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक है जिसका संचालन मजबूत और उद्यमी प्रबंधकीय टीम करती है. इस सौदे के लिए नियामकीय मंजूरियां ली जानी बाकी हैं.

मॉर्गन स्टैनली इस सौदे में वित्तीय परामर्शदाता और एजीबी एंड पार्टनर्स और डेविस पोक एंड वाडवैल विधिक सलाहकार की भूमिका में रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >