50 MP रियर कैमरे के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Redmi 11A स्मार्टफोन, ये फीचर्स हुए लीक

चर्चा है कि यह फोन पहले चीन में लाॅन्च होगा और उसके बाद भारत सहित दूसरे देशों में पहुंचेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, रेडमी के इस नये स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके फीचर्स की डीटेल सामने आ गई हैं.

Redmi 11A Launch Date: Redmi सीरीज के तहत Xiaomi अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी Redmi 11A को जल्द ही लाॅन्च कर सकती है. चर्चा है कि यह फोन पहले चीन में लाॅन्च होगा और उसके बाद भारत सहित दूसरे देशों में पहुंचेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेडमी के इस नये स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके फीचर्स की डीटेल सामने आ गई हैं.

Redmi 11A में क्या-क्या मिलेगा?

रेडमी 11ए फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है. यह फोन 720 x 1,650 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आ सकता है. कंपनी इस फोन में ऑक्टा कोर प्रॉसेसर दे सकती है. जैसा कि इन दिनों का ट्रेंड है, कंपनी नये रेडमी फोन को अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है. इनमें 2 GB रैम + 32 GB स्टोरेज, 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज, 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB वाले मॉडल शामिल हो सकते हैं.

Also Read: Realme का दमदार बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलते हैं 8GB रैम और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स

खबरों की मानें, तो यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें फोन का मेन बैक कैमरा 50 MP का हो सकता है. वहीं, फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. इस फोन में 4,900 mAh की बैटरी दी जा सकती है. इसके साथ ही, इस फोन के ब्लूटूथ, वाई-फाई, डुअल सिम, फिंगर प्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स से लैस होने की उम्मीद है.

आपको बता दें कि रेडमी के इस फोन के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. शाओमी ने हालांकि अब तक फोन के किसी भी फीचर या इसके लाॅन्च को लेकर कोई ऑफिशियल डीटेल शेयर नहीं की है. फोन की कीमत और उसमें मौजूद फीचर्स के बारे में जानकारी इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >