Aarogya Setu App को हैक करने की साजिश, जानिए क्या हुआ जब फ्रेंच हैकर्स ने किया हमला

Aarogya Setu App privacy issue, french hacker warns arogya setu data privacy, Aarogya Setu, Coronavirus India, aarogya setu app install, aarogya setu app download, covid 19 india, Data Security: कोरोना वायरस ट्रैकिंग मोबाइल ऐप आरोग्य सेतु पर पिछले कई दिनों से सवाल खड़े हो रहे हैं. अब निजता के उल्लंघन को लेकर उठ रहे सवालों पर सरकार का जवाब आया है. आरोग्य सेतु टीम ने आज सुबह बयान जारी करके ऐप में डाटा सुरक्षा को नुकसान और निजता के उल्लंघन की बात को गलत बताया है. टीम ने कहा है कि इस ऐप के जरिये यूजर की निजता का उल्लंघन नहीं होता है.

Aarogya Setu App privacy issue: कोरोना वायरस ट्रैकिंग मोबाइल ऐप आरोग्य सेतु पर पिछले कई दिनों से सवाल खड़े हो रहे हैं. अब निजता के उल्लंघन को लेकर उठ रहे सवालों पर सरकार का जवाब आया है. आरोग्य सेतु टीम ने आज सुबह बयान जारी करके ऐप में डाटा सुरक्षा को नुकसान और निजता के उल्लंघन की बात को गलत बताया है. टीम ने कहा है कि इस ऐप के जरिये यूजर की निजता का उल्लंघन नहीं होता है.

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नीति आयोग द्वारा Aarogya Setu ऐप लॉन्च किया गया था. यह ऐप यूजर्स को यह बताने में मदद करता है कि उनके आस-पास कोई कोरोना संक्रमित तो नहीं है. साथ ही इस ऐप में आपको कोरोना से जुड़े कई अपडेट भी दिये गए हैं.

Also Read: Aarogya Setu App कैसे खोज निकालता है आपके आसपास का कोरोना मरीज?

इधर, भारत सरकार की कोरोना वायरस ट्रैकिंग मोबाइल ऐप आरोग्य सेतु पर पिछले कई दिनों से सवाल खड़े हो रहे हैं. अब निजता के उल्लंघन को लेकर उठ रहे सवालों पर सरकार का जवाब आया है. आरोग्य सेतु टीम ने आज सुबह बयान जारी करके ऐप में डाटा सुरक्षा को नुकसान और निजता के उल्लंघन की बात को गलत बताया है. टीम ने कहा है कि इस ऐप के जरिये यूजर की निजता का उल्लंघन नहीं होता है.

आरोग्य सेतु की तरफ से कहा गया है कि एक हैकर ने कुछ सवाल उठाये थे लेकिन आरोग्य सेतु ऐप में कोई खामी नहीं पायी गई है. हम लगातार टेस्टिंग और अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहे हैं. बता दें कि एक हैकर ने इससे पहले आरोग्य सेतु को टैग करके ट्विटर पर दावा किया था कि इस ऐप से नौ करोड़ भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा है.

Also Read: How To Install Aarogya Setu App: जानिए कैसे आपको कोरोना से अलर्ट करता है आरोग्य सेतु ऐप

मालूम हो कि कल एक फ्रेंच हैकर ने आरोग्य सेतु ऐप को लेकर बड़ा दावा किया था. फ्रेंच हैकर रॉबर्ट बैप्टिस्ट ने कहा कि उन्होंने इस ऐप में खामी ढूंढी है. हैकर ने ट्वीट किया, Aarogya Setu ऐप की सिक्योरिटी में गड़बड़ी मिली है. नौ करोड़ भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा है. क्या आप प्राइवेट में कॉन्टेक्ट कर सकते हैं?

फ्रेंच हैकर के उठाये गए सवालों का जवाब देते हुए आरोग्य सेतु ऐप के एडमिनिस्ट्रेशन ने ट्वीट किया, सभी लोगों की प्राइवेसी को देखते हुए इस ऐप को डिजाइन किया गया है. हम केवल यूजर्स की लोकेशन को ट्रेस करते है.

Also Read: AarogyaSetu Mitr पोर्टल हुआ लॉन्च, अब घर बैठे होगा कोरोना वायरस का इलाज

बहरहाल, आरोग्य सेतु के दिये गए जवाब के बाद फ्रेंच हैकर रॉबर्ट बैप्टिस्ट ने ट्वीट किया, आप कहना चाहते है कि यहां पर कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा. देखते हैं. मैं कल फिर आप से मुखातिब होता हूं. गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में सरकारी और प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए इस ऐप को डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >