Aadhaar Card Free Update: आधार को फ्री में अपडेट करने की बढ़ गई तारीख, UIDAI ने दी बड़ी राहत

1 / 1
Aadhaar Card Free Update: आधार को फ्री में अपडेट करने की बढ़ गई तारीख, UIDAI ने दी बड़ी राहत
फुल स्क्रीन में देखें

Aadhaar Card Free Update: आधार को फ्री में अपडेट करने की बढ़ गई तारीख, UIDAI ने दी बड़ी राहत

Aadhaar Card Free Update – UIDAI ने आधार में मुफ्त अपडेट की समयसीमा और तीन महीनों के लिए बढ़ा दी है. अब 14 दिसंबर 2023 तक आधार अपडेट किया जा सकेगा. मुफ्त में आधार कार्ड के डीटेल्स अपडेट कराने की सुविधा 14 दिसंबर 2023 तक myaadhaar.uidai.gov.in पर माय आधार पोर्टल के माध्यम से मुफ्त में जारी रहेगी.

Aadhaar Card Free Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार में मुफ्त अपडेट की समयसीमा और तीन महीनों के लिए बढ़ा दी है. 14 सितंबर तक सभी लोगों को अपना आधार अपडेट कर लेना था. अब इसका समय और बढ़ा दिया गया है. UIDAI की ओर से जारी मेमोरैंडम में कहा गया है कि अच्छे रिस्पॉन्स के कारण आधार को फ्री में अपडेट कराने की लास्ट डेट तीन महीने और बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

14 दिसंबर 2023 तक माय आधार पोर्टल के माध्यम से मुफ्त में जारी रहेगी सुविधा

अब 14 सितंबर 2023 की बजाय 14 दिसंबर 2023 तक आधार अपडेट किया जा सकेगा. मुफ्त में आधार कार्ड के डीटेल्स अपडेट की सुविधा 14 दिसंबर 2023 तक https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर माय आधार पोर्टल के माध्यम से मुफ्त में जारी रहेगी.

UIDAI का मेमोरैंडम क्या कहता है?

UIDAI की ओर से जारी मेमोरैंडम में कहा गया है कि अच्छे रिस्पॉन्स के कारण आधार को फ्री में अपडेट कराने की लास्ट डेट तीन महीने और बढ़ाने का फैसला लिया गया है. अब 15 सितंबर से 14 दिसंबर तक आधार को myAadhaar पोर्टल के माध्यम से फ्री में अपडेट कराया जा सकता है. बता दें कि यूआईडीएआई 10 साल से पहले के आधार धारकों से नवीनतम जानकारी के साथ विवरण अपडेट करने का भी आग्रह कर रहा है.

आधार अपडेट ऐसे करना है –

1. https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं

2. लॉगिन करें और ‘नाम/लिंग/जन्म तिथि और पता अपडेट’ चुनें

3. ‘आधार ऑनलाइन अपडेट करें’ पर क्लिक करें

4. जनसांख्यिकीय विकल्पों की सूची से अपने काम का ऑप्शन चयन कर ‘आधार अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें

5. प्रमाण के तौर पर एक स्कैन की गई प्रति अपलोड करें और आवश्यक जनसांख्यिकीय जानकारी दर्ज करें

6. एक सेवा अनुरोध संख्या (एसआरएन) उत्पन्न होगी. इसे बाद में ट्रैकिंग स्थिति के लिए सहेजें. आंतरिक गुणवत्ता जांच पूरी होने पर, आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा.

10 साल पुराना आधार कार्ड जरूर अपडेट कर लें

सरकार ने कहा है कि अगर आपका भी 10 साल पुराना आधार कार्ड है तो आपको अपना आधार अपडेट करा लेना चाहिए. आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आप myaadhaar.uidai.gov.in पर जा सकते हैं. 14 दिसंबर तक आधार को अपडेट कराने के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा.

अगर कोई समस्या हो, तो यहां कॉल करें

अपने आधार नामांकन या अपडेट स्थिति, पीवीसी कार्ड की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए या एसएमएस के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के लिए, निवासी यूआईडीएआई टोल-फ्री नंबर 1947 पर 24×7 कॉल कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >