TATA Winger Plus: नया साल शुरू होते ही कई लोग परिवार या दोस्तों के साथ लॉन्ग ट्रिप और पिकनिक की प्लानिंग करने लगते हैं. लेकिन बड़ी फैमिली होने पर सबसे बड़ी परेशानी गाड़ी की होती है. अब एक ही गाड़ी में सबका आना मुश्किल हो जाता है और अलग-अलग गाड़ियां लेने से खर्च भी बढ़ जाता है. अगर आप भी इस झंझट से बचना चाहते हैं, तो Tata Winger Plus आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. आइए आपको इस गाड़ी की कुछ खूबियां बताते हैं.
कब लॉन्च हुई थी Tata Winger Plus?
टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए 29 अगस्त 2025 को नया 9-सीटर Tata Winger Plus को लॉन्च किया था. यह गाड़ी खास तौर पर स्टाफ ट्रांसपोर्ट और ट्रैवल टूरिज्म सेक्टर को ध्यान में रखकर ही तैयार की गई है. Winger Plus में आरामदायक और कनेक्टेड सफर पर जोर दिया गया है, साथ ही इसका मेंटेनेंस और ओनरशिप कॉस्ट कम रखा गया है, ताकि फ्लीट मालिकों की कार्यक्षमता बढ़े और मुनाफा ज्यादा हो सके.
Tata Winger Plus की कीमत और परफॉरमेंस
टाटा विंगर प्लस की शुरुआती कीमत 20.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है. इसमें 2.2 लीटर का डिकोर डीजल इंजन मिलता है, जो 100 HP की ताकत और 200 Nm का टॉर्क देता है. यह गाड़ी मोनोकोक चेसिस पर बनी है, जिसकी वजह से सेफ्टी और स्टेबिलिटी बेहतर मिलती है और इसे चलाने का अनुभव भी आम कार जैसा लगता है. विंगर प्लस में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है जिससे बार-बार फ्यूल भरवाने की झंझट कम रहती है.
Tata Winger Plus के फीचर्स
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Tata Winger Plus में आरामदायक रीक्लाइन होने वाली कैप्टन सीटें दी गई हैं, जिनमें एडजस्ट होने वाले आर्मरेस्ट मिलते हैं. हर पैसेंजर के लिए अलग-अलग AC वेंट्स और मोबाइल चार्ज करने के लिए पर्सनल USB पोर्ट भी दिए गए हैं. गाड़ी का केबिन काफी खुला-खुला है, जिसमें पैरों के लिए अच्छा स्पेस मिलता है और सामान रखने के लिए बड़ा लगेज एरिया भी है, जिससे लंबा सफर करना आसान हो जाता है.
वहीं, फ्लीट मालिकों के लिए इसमें Tata Motors का Fleet Edge कनेक्टेड प्लेटफॉर्म मिलता है. इसकी मदद से गाड़ी की लाइव लोकेशन ट्रैक की जा सकती है, वाहन की हालत की जानकारी मिलती है और फ्लीट को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है, जिससे बिजनेस चलाना ज्यादा आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें: 14 सीटों वाली सबसे सस्ती कार, पिकनिक से लेकर रोड ट्रिप बनेगा शानदार
