बाइक की किक हो गई है जाम? हर बाइक राइडर को पता होने चाहिए ये 5 उपाए

Stuck Bike Kick Start: अगर आपकी बाइक की किक अचानक जाम हो जाए तो घबराएं नहीं. बिना मैकेनिक के भी कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर इसे ठीक किया जा सकता है. ‘रॉक द बाइक’ तकनीक से लेकर लुब्रिकेशन तक, आइए जानते हैं वो 5 तरीके जो हर राइडर के काम आएंगे.

बाइक का किक स्टार्ट, जिसे हम आमतौर पर सिर्फ किक कहते हैं, इंजन चालू करने का तरीका है. लेकिन जब यही किक अचानक जाम हो जाए, तो अक्सर राइडर्स घबरा जाते हैं. कई लोगों को लगता है कि इंजन में कोई बड़ी खराबी आ गई है या फिर कोई महंगा पार्ट खराब हो गया है. ये दिक्कत पुरानी बाइक्स या लंबे समय से सर्विस न हुई बाइक्स में अक्सर देखने को मिलती है. अच्छी बात यह है कि इस समस्या के लिए हर बार आपको मैकेनिक के पास भागने की जरूरत नहीं पड़ती. कुछ आसान और काम के तरीके अपनाकर आप मौके पर ही इस परेशानी को दूर करने की कोशिश कर सकते हैं. आइए फिर जानते हैं उन तरीकों के बारे में.

‘रॉक द बाइक’ ट्रिक यूज करें

इसे ठीक करने का एक बेहद आसान और असरदार तरीका है, जिसे लोग अक्सर ‘रॉक द बाइक’ ट्रिक कहते हैं. इसके लिए सबसे पहले इंजन बंद करें और बाइक को दूसरे या तीसरे गियर में डाल दें. अब बाइक को हल्के-हल्के आगे-पीछे करें. ऐसा करने से किक मैकेनिज्म से जुड़े अंदरूनी गियर अपनी सही पोजिशन में आ जाते हैं.

लुब्रिकेशन करें

किक जाम होने की एक बड़ी वजह सही लुब्रिकेशन का न होना भी है. धूल, मिट्टी और बारिश का पानी किक शाफ्ट के आसपास जमा होकर उसे सख्त बना देते हैं. इससे किक आसानी से मूव नहीं करती. ऐसे में WD-40 जैसे पेनिट्रेटिंग लुब्रिकेंट का इस्तेमाल काफी मददगार साबित हो सकता है. इसे किक शाफ्ट के आसपास स्प्रे करें और फिर किक लीवर को धीरे-धीरे हिलाएं.

स्पार्क प्लग से इंजन चेक करें

अगर ऊपर बताए गए तरीके काम नहीं करते, तो दिक्कत इंजन के अंदर भी हो सकती है. इसे चेक करने का एक सिंपल तरीका है कि स्पार्क प्लग निकालें, बाइक को गियर में डालें और फिर पीछे वाले पहिए को घुमाने की कोशिश करें. अगर पहिया बिल्कुल नहीं घूमता, तो समझिए इंजन जाम हो सकता है. ऐसा अक्सर इंजन ऑयल की कमी या किसी अंदरूनी खराबी की वजह से होता है. हालांकि, यह कोई DIY काम नहीं है. अगर ऐसा लगे, तो बाइक को तुरंत किसी मैकेनिक को दिखाना ही सबसे बेहतर रहेगा.

किक स्टार्ट मैकेनिज्म ठीक करवाएं 

अगर आपकी बाइक का किक बार-बार फिसल रहा है, तो मुमकिन है कि इंजन के अंदर मौजूद किक स्टार्ट मैकेनिज्म के गियर घिस चुके हों या फिर कोई पार्ट टूट गया हो. ऐसी दिक्कत को ठीक करने के लिए इंजन का साइड कवर खोलना पड़ता है, इंजन ऑयल निकालना होता है और खराब पार्ट्स को बदलना पड़ता है. यह काम थोड़ा टेक्निकल होता है, इसलिए इसे किसी मैकेनिक से ही करवाना बेहतर रहता है.

बाइक की रेगुलर देखभाल करें

भविष्य में ऐसी परेशानी से बचना है, तो बाइक की रेगुलर देखभाल बेहद जरूरी है. समय-समय पर इंजन ऑयल बदलवाते रहें, किक लीवर को साफ और अच्छी तरह लुब्रिकेट रखें. साथ ही, भले ही आपकी बाइक में सेल्फ-स्टार्ट हो, लेकिन बीच-बीच में किक का यूज करते रहें.

यह भी पढ़ें: आपकी बाइक के लिए कौन-सा इंजन ऑयल है बेस्ट? डालने से पहले जरूर जान लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >