यदि आप कम कीमत में एक शानदार 250सीसी से कम पावर वाली बाइक लेने की सोच रहे हैं जिसका लुक स्पोर्टी हो, तो यहां हम आपके लिए 5 शानदार विकल्प लेकर आए हैं. इसके अलावा ये बाइकें आम कम्यूटर बाइकों की तुलना में अधिक पावरफुल होती हैं और फुली फेयर्ड डिजाइन के कारण दिखने में भी बेहतर होती हैं. इसलिए इस आर्टिकल में पांच बढ़िया ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जिसके बाद आपका डीसीजन लेना थोड़ा आसान हो सकता है.
Suzuki Gixxer SF 250
सुजुकी जिक्सर 250 फुली-फेयर्ड मोटरसाइकिल है. इसके अलावा यह सुजुकी की बजट रेंज में सबसे महंगी बाइक है. इस स्पोर्टी बाइक में कंपनी की ओर से 249 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन ऑफर किया जा रहा है. यह इंजन 26 bhp की ताकत और 22.2 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपये है.
Hero Karizma XMR
लिस्ट में दूसरे नंबर पर हीरो करिज्मा एक्सएमआर का नाम आता है. यह कंपनी 2003 से भी मार्केट में धूम मचा रही है. करिज्मा एक्सएमआर में फुली फेयर्ड बॉडी दी गई है. इसमें 210सीसी का 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन मिलता है, जो 25 bhp की ताकत और 20.4 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस स्पोर्टी बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.86 लाख रुपये है.
Bajaj Pulsar RS200
बजाज देश की पॉपुलर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी है, जो लंबे समय से ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही है. इसी कंपनी की Bajaj Pulsar RS200 को स्पोर्टी लुक और शानदार परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है. इसमें 199.5सीसी का लिक्विड-कूल्ड लगाया है है, जो 9750 rpm पर 24.2 bhp की ताकत और 8000 rpm पर 18.07 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसके अलावा इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: Honda Rebel 300 और Rebel 500 की भारत में एंट्री तय, E-Clutch टेक्नोलॉजी और दमदार इंजन के साथ जल्द होगी लॉन्च
KTM RC200
चौथे नंबर पर मोस्ट पॉपुलर स्पोर्टी लुक बाइक देने वाली कंपनी केटीएएम का नाम है. इसकी आरसी200, ड्यूक200 का फुली फेयर्ड वर्जन है. ब्लैक और ऑरेंज रंग का मिश्रण इस बाइक को बेहद स्पोर्टी लुक देता है. इसमें 199.5 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड मिलता है, जो 24.66 bhp पावर और 19.2 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.31 लाख रुपये है.
Yamaha R15
यामाहा आर15 इंडियन मार्केट की एक लोकप्रिय फुली फेयर्ड बाइक मानी जाती है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.57 लाख रुपये है. इस बाइक का क्रेज युवाओं के बीच जबरदस्त है. इस सूची में शामिल सभी बाइकों में आर15 का इंजन सबसे छोटा है. इसमें 155सीसी, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है. यह इंजन 18 bhp की ताकत और 14.2 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी टैंक कैपेसिटी 11 लीटर है.
ये भी पढ़ें: Honda Shine, Splendor Plus या HF Deluxe: कौन है 100cc वाली सबसे दमदार बाइक? खरीदने से पहले जानें
