इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड देश में काफी तेजी से बढ़ती जा रही है. ईवी की स्पीड इसकी खासियत होती है, क्योंकि 0 rpm से ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों में पूरा टॉर्क जेनरेट होने लगता है. रियलिटी में, आमतौर पर बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें अपनी ICE काउंटर पार्ट्स की तुलना में ज्यादा पावरफुल और तेज होती है. यहां हम आपको उन 5 कारों के बारे में बताएंगे, जो सबसे कम समय में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है. इनकी कीमत 30 लाख रुपये से कम है.
Vinfast VF7
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर विनफास्ट वीएफ7 का नाम है, जो सबसे कम समय में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ती है. ऑटो कार इंडिया के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 6.03 सेकंड में 0-100 kmph को गति पर चलने लगती है. यह एसयूवी 59.6kWh और 70kWh के साथ आती है. बड़ी बैटरी में दो कॉन्फिगरेशन, जिसमें फ्रंट माउंटेड मोटर और डुअल मोटर शामिल हैं. फ्रंट मोटर 240 bhp पावर और 310 nm टॉर्क जेनरेट करता है. डुअल मोटर 353 bhp और 500 nm टॉर्क उत्पन्न करती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 26.19 लाख से लेकर 26.79 लाख रुपये है.
Tata Harrier EV
दूसरे नंबर पर टाटा हैरियर ईवी का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 28.99 लाख रुपये है. ऑटोकार इंडिया के अनुसार, बूस्ट मोड में यह इलेक्ट्रिक कार 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 6.4 सेकंड में पकड़ती है. इसमें ड्यूअल इलेक्ट्रिक मोटर्स के चलते ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप मिलता है. इसके अलावा इसमें बूस्ट फंक्शन भी मिलता है. 75kWh बैटरी वाले वेरिएंट 313 हॉर्स पावर और 504 nm टॉर्क जेनरेट करता है.
Mahindra BE 6
लिस्ट में तीसरे नंबर पर महिंद्रा बीई6 ने अपना स्थान हासिल किया है. हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के जवाब में महिंद्रा की यह कार, कूप एसयूवी से तेज है. कंपनी के द्वारा दावा किया जाता है कि यह गाड़ी सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. BE 6 पैक थ्री की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये है. इस कार का इंडियन ऑटो मोबाइल मार्केट में अच्छा क्रेज भी देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: ₹10 लाख की रेंज में पैनोरमिक सनरूफ वाली कार चाहिए? Tata Nexon से Kia Syros तक ये 5 मॉडल्स हैं बेस्ट
Mahindra XEV 9E
सबसे तेज 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने के मामले में चौथे नंबर पर भी महिंद्रा की कार का नाम है. Mahindra XEV 9E फ्लैगशिप में 2 बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है, जिसमें 59kWh और 79kWh शामिल हैं. टॉप-स्पेक XEV 9e पैक थ्री, जो केवल 79kWh बैटरी के साथ, वो 286 hp की ताकत और 380 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के दावे के अनुसार, यह कार सिर्फ 6.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पर चल सकती है. इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 26.50 लाख रुपये है.
Mahindra XEV 9S
सूची में पांचवें नंबर पर महिंद्रा Mahindra XEV 9S का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 20.65 लाख रुपये है. इसमें तीन अलग-अलग बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh शामिल हैं. कंपनी के दावे के अनुसार, यह कार सिर्फ 6.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. 11.2W का चार्जर कंपनी ऑफर करती है. स्पीड के मामले में यह 9E के बराबर ही है.
ये भी पढ़ें: Tata, Maruti या Mahindra: ऊबड़-खाबड़ सड़कों के लिए कौन-सी कार है दमदार? कीमत 5.69 लाख रुपये से शुरू
