बैटरी खराब होने का खर्च बचाएंगे ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलती है 8 साल तक की वारंटी, देखें लिस्ट

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सिर्फ रेंज और फीचर्स ही नहीं, बैटरी वारंटी पर भी ध्यान देना जरूरी है. नीचे हमने ऐसे पांच पॉपुलर ई-स्कूटर्स के बारे में बताया है, जिनमें लंबी बैटरी वारंटी मिलती है. आइए देखते हैं इन्हें.

किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी सबसे महंगा पार्ट होती है. जरूरत पड़ने पर इसे बदलवाने में अच्छा-खासा खर्च आता है. यही वजह है कि अब लोग स्कूटर खरीदते समय वारंटी को भी उतनी ही वैल्यू दे रहे हैं, जितनी रेंज, चार्जिंग स्पीड और फीचर्स को देते हैं. अगर आप भी ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं, जिसकी बैटरी लंबे समय तक आपका साथ दे, तो नीचे हमने 5 ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताया है, जिनमें 8 साल तक की बैटरी वारंटी मिलती है. आइए देखते हैं इन्हें.

TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब)

TVS iQube अब उन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल हो गई है, जिन पर कंपनी 8 साल तक की बैटरी वारंटी दे रही है. यह स्कूटर फास्ट स्पीड के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यही वजह है कि ऑफिस जाने से लेकर बाजार के छोटे-बड़े कामों तक, शहर की सड़कों पर TVS iQube अक्सर दौड़ती नजर आती है.

Ather Rizta (एथर रिज्टा)

अगर आप ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं जिसे पूरे परिवार के साथ आराम से यूज किया जा सके, तो Ather Rizta इस मामले में अलग नजर आता है. इसमें सामान रखने के लिए भरपूर स्पेस मिलता है. वहीं कंपनी लंबे समय तक बैटरी सपोर्ट भी देती है. ऐसे में अगर आपका इरादा लोन खत्म होने के बाद भी कई साल तक स्कूटर चलाने का है, तो Ather Rizta आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है.

फोटो: atherenergy.com

ये भी पढ़ें: 125 km की रेंज, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस... डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर

Hero Vida VX2 (हीरो विडा VX2)

अब इस लिस्ट में Hero Vida VX2 भी शामिल हो गई है. खास बात यह है कि चाहे कस्टमर्स Battery-as-a-Service (BaaS) प्लान चुनें या फिर बैटरी के साथ बाइक खरीदें, कंपनी कुछ वेरिएंट्स पर बैटरी की लंबी वारंटी और एक्स्ट्रा सेफ्टी का फायदा भी दे रही है. यानी बैटरी को लेकर कस्टमर्स को लंबे समय तक कम चिंता रहेगी.

Ola S1 (ओला S1)

ओला अपनी S1 सीरीज के साथ बैटरी पर 8 साल तक की वारंटी भी देती है. इससे लंबे समय तक बैटरी की चिंता काफी हद तक कम हो जाती है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर S1 मॉडल और वारंटी प्लान में शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं. ऐसे में बाइक खरीदने से पहले वारंटी से जुड़े नियम और शर्तों को एक बार अच्छी तरह पढ़ लें.

Bajaj Chetak (बजाज चेतक)

इस लिस्ट में आखिरी नाम बजाज चेतक का है. बजाज हमेशा अपने प्रोडक्ट्स में सोच-समझकर बदलाव करने के लिए जाना जाता है. इस बार कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी वारंटी को पहले से बेहतर बना दिया है. इसके साथ ही, बजाज ने चेतक को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में तेजी से बदलते ट्रेंड के हिसाब से भी अपडेट किया है.

फोटो: chetak.com

बैटरी वारंटी लेने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

लंबी बैटरी वारंटी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि बैटरी से जुड़ी हर प्रॉब्लम फ्री में ठीक होगी या फिर सालों तक उसकी परफॉर्मेंस पहले जैसी ही बनी रहेगी. कंपनियां वारंटी के साथ कई शर्तें भी रखती हैं, जैसे बाइक या स्कूटर कितने किलोमीटर चला है, समय पर सर्विस हुई है या नहीं और बैटरी की हेल्थ कितनी बची है. इसलिए बैटरी वारंटी की शर्तों को समझना और अलग-अलग कंपनियों की वारंटी पॉलिसी की तुलना करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Hero Pleasure Plus हुआ और भी स्टाइलिश, नए Aqua Grey कलर के साथ हुई एंट्री, जानें कीमत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >