टाटा मोटर्स की कारें मजबूती और सड़क पर दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती हैं. उसी में एक नाम Tata Nexon का भी आता है, जो इस समय देश की बेस्ट कॉम्पैक्ट-SUV फैमिली कारों में से एक बनी हुई है. इस कार का इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में जबरदस्त क्रेज है. इसके पीछे की वजह इसका धांसू इंजन, लाजवाब फीचर्स और बेहतरीन राइडिंग एक्सपिरियंस है. नेक्सन की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 7.39 लाख रुपये है. इस कीमत में यह कार नई 2026 मारुति ब्रेजा को टक्कर देती है. यदि आपने भी टाटा नेक्सन को खरीदने का प्लान बनाया है, तो उससे पहले इसकी 3 खासियतों के बारे में जान लीजिए.
टाटा नेक्सन का दमदार इंजन
टाटा नेक्सन की खासियतों में से एक इसमें मिलने वाला दमदार इंजन है. कंपनी इस कॉम्पैक्ट-SUV में ग्राहकों के लिए 3 इंजन ऑप्शन ऑफर करती है, जिसमें 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-डीजल और 1.2 लीटर टर्बो-Bi फ्यूल CNG इंजन शामिल हैं.
- 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल: यह इंजन 3-सिलेंडर के साथ आता है, जो 120 hp का पावर और 170 nm का टॉर्क जेनरेट करने की ताकत रखता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT और 7-स्पीड वेट क्लच ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.
- 1.5 लीटर टर्बो-डीजल: यह इंजन 4-सिलेंडर के साथ आता है, जो 115 hp की ताकत और 260 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स जोड़ा गया है.
- 1.2 लीटर टर्बो-CNG: Bi-फ्यूल टर्बोचार्ज्ड इंजन 100 hp की ताकत और 170 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.
टाटा नेक्सन का मॉडर्न फीचर्स
टाटा नेक्सन 2026 मॉडल में ग्राहकों को इंफोटेनमेंट का शानदार डोज मिलता है. इसमें मॉडर्न फीचर्स लगाए गए हैं. नेक्सन में आपको 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ( वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले), पैनोरमिक सनरूफ, 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, 10.25 इंच ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे आपकी राइडिंग एक्सपिरियंस बेहतर बनती है. इसमें बैठकर यात्रा करने वाले सवारियों को भी बोर फील नहीं होता है.
ये भी पढ़ें: 2026 Maruti Brezza खरीदने से पहले जान लें इसका माइलेज, सामने आए ARAI के आंकड़े
टाटा नेक्सन की शानदार सेफ्टी
सेफ्टी के मामले में भी टाटा नेक्सन एसयूवी का कोई जवाब नहीं है. इस गाड़ी को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है. इसके अलावा यह 6 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम के साथ आता है. नेक्सन में आपको फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर के साथ 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
टाटा नेक्सन क्यों खरीदें?
यदि आप दमदार इंजन के साथ कई सारे विकल्प, परिवार की सेफ्टी और मॉडर्न फीचर्स का शौक रखते हैं, तो टाटा नेक्सन आपके लिए एक बढ़िया पैकेज लेकर आती है. इसके अलावा 8 लाख से कम बजट में आपके पास बेहतर ऑप्शन मिलता है. पैनोरमिक सनरूफ के शौकीन लोगों के लिए भी इस बजट में इससे बेहतर चॉइस शायद ही मिलती है.
ये भी पढ़ें: 2026 Maruti Brezza की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं पहले से और दमदार SUV कार
