फैमिली से लेकर रोज ऑफिस जाने वालों तक, ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर कर देंगे पेट्रोल की छुट्टी, जानें कीमत-खासियत

पेट्रोल के बढ़ते खर्च को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक स्कूटर भी अच्छे ऑप्शन बन गए हैं. नीचे हमने तीन स्कूटर शामिल किए हैं. इनकी कीमत, रेंज और फीचर्स अलग-अलग हैं. फैमिली यूज से लेकर रोज ऑफिस आने-जाने तक, ये स्कूटर कई लोगों की जरूरत पूरी कर सकते हैं.

भारत में आज भी कई लोग रोजमर्रा की आवाजाही के लिए पेट्रोल स्कूटर को ही पहली पसंद मानते हैं. लेकिन अब इलेक्ट्रिक स्कूटर भी एक दमदार ऑप्शन बन चुके हैं. इनका खर्च कम होता है, तुरंत स्पीड पकड़ता है और एक बार चार्ज करने पर अच्छी दूरी भी तय कर लेता है. ऐसे में रोज ऑफिस या दूसरे कामों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना अब मुश्किल नहीं लगता.

बाजार में ऑप्शन भी काफी बढ़ गए हैं. फैमिली के लिए बने स्कूटर से लेकर किफायती मॉडल और ज्यादा परफॉर्मेंस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर तक, हर तरह के खरीदार के लिए कुछ न कुछ मौजूद है. अगर आप भी नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और पेट्रोल का झंझट नहीं चाहते, तो इन तीन इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर जरूर नजर डाल सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

Ather Rizta (एथर रिज्टा)

अगर आप ऐसी स्कूटर चाहते हैं जो सिर्फ चलने के काम न आए, बल्कि परिवार के डेली यूज में भी पूरी तरह काम की हो, तो Ather Rizta इस लिस्ट में जरूर शामिल होगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत ही इसकी प्रैक्टिकलिटी है. Ather Rizta को खास तौर पर फैमिली स्कूटर के तौर पर डिजाइन किया गया है. इसमें चौड़ी और कम्फर्टेबल सीट के साथ 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. 

इसमें अलग-अलग बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं, जिनकी क्लेम्ड रेंज 159 km तक है. वहीं, इसकी टॉप स्पीड 80 kmph तक है. कीमत की बात करें तो Rizta की शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, फॉल अलर्ट, पॉटहोल अलर्ट और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: बिना लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80km+ रेंज और 24 लीटर स्टोरेज भी है खासियत

TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब)

इसकी डिजाइन और राइडिंग पोजिशन काफी जानी-पहचानी है. यानी EV पर जाने के लिए आपको स्कूटर चलाने का अपना तरीका बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसमें 2.2kWh, 3.1kWh और 3.5kWh बैटरी के ऑप्शन मिलते हैं. इनमें 2.2kWh वाला वर्जन 94 km तक की रेंज का दावा करता है. इसके अलावा, TVS का मजबूत सर्विस नेटवर्क भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बड़ी खासियत है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Vida VX2 (विडा वीएक्स2)

इस लिस्ट में Vida VX2 सबसे ज्यादा दिलचस्प स्कूटरों में से एक है. इसकी सबसे बड़ी वजह है इसकी रिमूवेबल बैटरी. इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए चार्जिंग कई बार परेशानी बन जाती है, खासकर तब जब आप अपार्टमेंट में रहते हों या स्कूटर ऐसी जगह पार्क करते हों जहां पास में पावर सॉकेट न हो.

Vida VX2 इसी परेशानी का आसान समाधान देता है. इसमें लगी बैटरी को स्कूटर से निकालकर अलग से चार्ज किया जा सकता है. यानी स्कूटर को चार्जिंग पॉइंट तक ले जाने की जरूरत नहीं. इसके अलावा, इसमें 33.2 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है. Vida VX2 को अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन के साथ खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत वेरिएंट के हिसाब से ₹79,490 से लेकर ₹1.31 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

ये भी पढ़ें: Ather के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc में मिलेगी मेटल बॉडी, CEO तरुण मेहता ने किया कन्फर्म, देखें वीडियो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >