2026 Vespa Primavera और Sprint S अनवील, मिलेंगे ज्यादा सेफ्टी और मॉडर्न फीचर्स

Vespa ने 2026 के लिए अपने क्लासिक Primavera और Sprint S स्कूटर्स को अपडेट किया है, जिनमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी, बेहतर ब्रेकिंग और नया स्टाइल दिया गया है, जबकि उनका क्लासिक लुक बरकरार रखा गया है.

Piaggio Group ने इंटरनेशनल मार्केटस के लिए 2026 Vespa Primavera और Sprint S स्कूटर्स अनवील कर दिया है. इन नए मॉडल्स में ब्रेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजाइन में कई अपडेट दिए गए हैं. इन स्कूटर्स के क्लासिक लुक को बरकरार रखते हुए कंपनी ने इन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए और ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया है.

मैकेनिकल अपडेट्स

125cc और 150cc वेरिएंट्स में सबसे बड़ा बदलाव रियर ब्रेक में किया गया है. पुराने ड्रम ब्रेक की जगह 220mm स्टील डिस्क ब्रेक दिया गया है, जिसमें ट्विन-पिस्टन कैलिपर मिलता है. यह फ्रंट डिस्क और ABS के साथ मिलकर बेहतर ब्रेकिंग देता है.

50cc से ऊपर के सभी मॉडल्स में अब कीलेस इग्निशन (Keyless Ignition) फीचर दिया गया है. इससे राइडर इलेक्ट्रॉनिक फोब की मदद से इंजन स्टार्ट कर सकता है, सीट खोल सकता है और बाइक फाइंडर फीचर का इस्तेमाल कर सकता है.

इन स्कूटर्स में नए 12-इंच फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो बेहतर स्टेबिलिटी और स्टाइल देते हैं. इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही 50cc, 125cc और 150cc एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन, साथ ही इलेक्ट्रिक वर्जन भी अवेलेबल हैं.

डिजाइन और फीचर्स में बदलाव

Sprint S को नया स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें पांच-स्लॉट फ्रंट ग्रिल दी गई है, जो क्लासिक Vespa डिजाइन से इंस्पायर है. Primavera में फ्रंट मडगार्ड और फ्रंट शील्ड (टाई एलिमेंट) को ज्यादा स्लीक और एलिगेंट बनाया गया है.

स्कूटर में हैंडलबार के नीचे रिट्रैक्टेबल बैग हुक भी दिया गया है, जो शहर में छोटे कामों के लिए अच्छा है.

डिस्प्ले और टेक्नोलॉजी

दोनों स्कूटर्स में नया फुल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. Primavera में व्हाइट-ऑन-ब्लैक थीम दी गई है, जबकि Sprint S में रेड एक्सेंट्स के साथ स्पोर्टी लुक मिलेगा. कुछ वेरिएंट्स में 5-इंच TFT डिस्प्ले भी दिया गया है, जो Vespa MIA ऐप के जरिए नेविगेशन और कॉल फीचर्स सपोर्ट करता है.

अन्य जानकारी

इन स्कूटर्स में नए कलर ऑप्शन्स भी जोड़े गए हैं. हालांकि, इंडिया लॉन्च को अभी कन्फर्म नहीं किया गया है. फिलहाल, ये मॉडल्स जल्द ही इंटरनेशनल मार्केटस में उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें: TVS Orbiter V1 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? तो पहले ये 5 चीजें जानना है जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >