Tata Motors ने अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक Tata Tiago को 2026 के लिए बड़े अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है. नई Tiago में एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में बदलाव किए गए हैं, साथ ही पहले से ज्यादा फीचर्स भी जोड़े गए हैं. हालांकि, कंपनी ने इसमें पुराने पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शंस को बरकरार रखा है. नई Tiago की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. ऐसे में अगर आप भी इस नये मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर यहां जानिए आपके लिए कौन सा वेरिएंट अच्छा रहेगा.
इंजन और पावरट्रेन
2026 Tata Tiago में पहले की तरह 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है. पेट्रोल वर्जन 86hp की पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि CNG मॉडल 75.5hp की पावर और 96.5Nm टॉर्क देता है. कार में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. खास बात यह है कि पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स में AMT ऑप्शन उपलब्ध है.
कीमत और वेरिएंट्स
नई Tiago कुल छह ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिसमें Smart, Pure, Pure+, Pure+ A, Creative और Creative+ शामिल है. ऐसे में-
- पेट्रोल वेरिएंट की कीमत: 4.69 लाख रुपये से 7.85 लाख रुपये तक और
- CNG वेरिएंट की कीमत: 5.79 लाख रुपये से 8.55 लाख रुपये तक जाती है.
नए कलर ऑप्शंस
2026 Tiago को छह नए मोनोटोन कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिसमें Daytona Grey, Pangong Pulse, Pristine White, Pure Grey, Sobo Surge और Varanasi Vibrance शामिल है. वहीं, टॉप वेरिएंट Creative+ में ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन फिनिश भी मिलता है.
वेरिएंट वाइज फीचर्स
Smart वेरिएंट
Tata Tiago का Smart वेरिएंट 4.69 लाख रुपये से 5.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में आता है. बेस वेरिएंट होने के बावजूद इसमें कई जरूरी सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं. इसमें-
- 6 एयरबैग,
- पार्ट-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,
- LED टेललैंप,
- रियर पार्किंग सेंसर
- मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल
- टिल्ट एडजस्ट स्टीयरिंग,
- फैब्रिक अपहोल्स्ट्री,
- 13-इंच स्टील व्हील्स,
- ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स,
- सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट रिमाइंडर,
- ABS के साथ EBD और
- 12V पावर सॉकेट जैसे फीचर्स शामिल हैं.
Pure वेरिएंट
Tata Tiago का Pure वेरिएंट 5.49 लाख रुपये से 7.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है. Smart वेरिएंट के मुकाबले इसमें कई एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को ज्यादा आरामदायक और प्रीमियम बनाते हैं. इसमें-
- पार्ट-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ Bluetooth फंक्शन
- 14-इंच स्टील व्हील्स और व्हील कवर
- हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- रियर डिफॉगर
- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
- AMT वेरिएंट में रोटरी गियर सेलेक्टर
- AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स
- फ्रंट और रियर पावर विंडोज
- इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs
- फ्लिप-की के साथ सेंट्रल लॉकिंग
- डे/नाइट IRVM
- 2-स्पीकर साउंड सिस्टम
- Follow-Me-Home हेडलैंप्स
- फ्रंट USB Type-A और Type-C चार्जिंग पोर्ट्स
- एक्सटर्नल एंटीना
Pure+ वेरिएंट
Tata Tiago का Pure+ वेरिएंट 5.99 लाख रुपये से 7.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है. Pure वेरिएंट के मुकाबले इसमें कई एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए हैं. जैसे-
- 8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन
- रियर व्यू कैमरा
- Wireless Apple CarPlay और Android Auto
- क्रूज कंट्रोल
- Electronic Stability Program (ESP)
- ट्रैक्शन कंट्रोल
- हिल-होल्ड कंट्रोल
- 4-स्पीकर साउंड सिस्टम
- फ्रंट 65W USB Type-C चार्जिंग पोर्ट
- शार्क-फिन एंटीना
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
- स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक
- को-ड्राइवर के लिए वैनिटी मिरर
Pure+ A
Tata Tiago का Pure+A वेरिएंट 6.49 लाख रुपये से 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है. Pure+ वेरिएंट के मुकाबले इसमें एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं. जैसे-
- कनेक्टेड टेललैंप्स
- स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट
- रियर AC वेंट्स
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- कीलेस एंट्री
- ऑटोमैटिक हेडलैंप्स
- रेन-सेंसिंग वाइपर्स
- वॉशर के साथ रियर वाइपर
- 14-इंच स्टाइल्ड स्टील व्हील्स
- रियर पार्सल ट्रे (सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में)
Creative
Tiago का Creative वेरिएंट 6.99 लाख रुपये से 8.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है. यह सबसे वैल्यू-फॉर-मनी वेरिएंट माना जा रहा है. क्योंकि, इसमें Pure+A वेरिएंट के मुकाबले और ज्यादा प्रीमियम और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. जैसे-
- 360-डिग्री कैमरा
- ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर
- 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन
- DRLs के साथ LED हेडलैंप्स
- 15-इंच अलॉय व्हील्स (सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में)
- ऑटो-फोल्डिंग ORVMs
- कूल्ड ग्लव बॉक्स
- ड्राइवर विंडो के लिए वन-टच डाउन फीचर
- रियर सीटबैक पॉकेट्स
Creative+ वेरिएंट
Creative+ टाटा टियागो का टॉप मॉडल है, इसकी कीमत 7.29 लाख रुपये से 7.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें ज्यादा एडवांस्ड और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जैसे-
- वायरलेस चार्जिंग पैड
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- LED फॉग लैंप्स
- रियर 65W USB Type-C चार्जिंग पोर्ट
- ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन फिनिश
कौन-सा वेरिएंट खरीदना रहेगा बेहतर?
अगर आप फीचर्स और कीमत के बीच बेहतर बैलेंस चाहते हैं, तो Tiago का Creative वेरिएंट सबसे अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है. इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं और सभी इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं. वहीं, कम बजट वाले खरीदारों के लिए Pure+ वेरिएंट भी अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसमें जरूरी सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स पहले से ही दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए क्यों बेस्ट है नई Tata Tiago EV? जानें 5 कारण
