Tata Nexon के सामने 2026 Maruti Brezza कहां टिकती है? इंजन, फीचर्स और कलर के बीच देखें कंपैरिजन

मारुति ने 2026 ब्रेजा लॉन्च कर दी है, जो टाटा नेक्सन को कड़ी टक्कर देगी. कीमत, इंजन, फीचर्स और रंग विकल्पों में दोनों एसयूवी की तुलना करें. जानिए आपके बजट के लिए कौन सी कार बेहतर साबित हो सकती है.

बीते दिन मारुति ने अपनी 2026 मॉडल Maruti Brezza को मार्केट में लॉन्च कर दिया और उसके बुकिंग भी शुरू कर दी. पहली बार इस कार में इंजन के विकल्प ग्राहकों को मिलेंगे. इसे 7.39 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ उतारा गया है, जिसके बाद टाटा नेक्सन की टेंशन बढ़ सकती है. हालांकि, इस कार की अपनी अलग खूबीयां हैं. दोनों की कीमतें लगभग बराबर हैं. अब ऐसे में कस्टमर्स के दिमाग में यह सवाल जरूर आएगा कि इस बजट में दोनों में किसे खरीदना बेहतर चॉइस रहेगी. इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसकी जानकारी देंगे कि पावरट्रेन और फीचर्स के मामले में नेक्सन के सामने ब्रेजा कहां टिकती है. उसके बाद आपके लिए खरीदने से पहले डिसाइड करना भी आसान हो सकता है. 

2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: कीमत 

मॉडलएक्स-शोरूम शुरुआती कीमत
Maruti Suzuki Brezza Facelift₹7.40 लाख (इंट्रोडक्टरी कीमत)
Tata Nexon₹7.37 लाख – ₹14.22 लाख

नई मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट की कीमत टाटा नेक्सन के लगभग बराबर ही रखी है. हालांकि, लाइनअप के टॉप मॉडल के मामले में स्थिति थोड़ी अलग है. पूरी तरह से लोडेड ब्रेजा की कीमत टॉप-एंड नेक्सन से 1 लाख रुपये कम भी है. हालांकि, ज्यादा कीमत के साथ नेक्सन में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं. 

2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: डायमेंशन 

पैरामीटरMaruti Suzuki Brezza FaceliftTata Nexonअंतर
लंबाई3,995 mm3,995 mm0 mm
चौड़ाई1,790 mm1,804 mm-14 mm
ऊंचाई1,685 mm1,620 mm+65 mm
व्हीलबेस2,500 mm2,498 mm+2 mm

मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन दोनों की कारें सब-4 मीटर कैटेगरी में आती हैं, इसलिए इनकी लंबाई ठीक 3,995 mm है. हालांकि, नेक्सन 14 mm चौड़ी है, जबकि ब्रेजा 65 mm ऊंची है. कुल मिलाकर देखें, तो दोनों सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी साइज के मामले में एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैं.

2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: कलर विकल्प 

Maruti Suzuki Brezza Facelift के रंगTata Nexon के रंग
पर्ल आर्कटिक व्हाइटप्रिस्टीन व्हाइट
विवेशियस ऑरेंजएटलस ब्लैक (डार्क एडिशन)
लस्टर बेजग्रासलैंड बेज
मैग्मा ग्रेओशन ब्लू
ब्लूइश ब्लैकप्योर ग्रे
सिजलिंग रेडरॉयल ब्लू
स्प्लेंडिड सिल्वरडेटोना ग्रे
आर्कटिक व्हाइट विद ब्लूइश ब्लैक रूफरॉयल ब्लू विद ब्लैक रूफ
सिजलिंग रेड विद ब्लूइश ब्लैक रूफप्रिस्टीन व्हाइट ड्यूल टोन
लस्टर बेज विद ब्लूइश ब्लैक रूफग्रासलैंड बेज विद ब्लैक रूफ
प्योर ग्रे विद ब्लैक रूफ
ओशन ब्लू विद व्हाइट रूफ
डेटोना ग्रे ड्यूल टोन

ब्रेजा और नेक्सन दोनों में कई तरह के कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें मोनो-टोन और डुअल-टोन शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: 2026 Maruti Brezza खरीदने से पहले जान लें इसका माइलेज, सामने आए ARAI के आंकड़े

ब्रेजा के कलर ऑप्शन में नए शेड्स भी हैं, जैसे विवेशियस ऑरेंज और लस्टर बेज. इसके अलावा डुअल-टोन फिनिश का ऑप्शन भी है. इनमें आर्कटिक व्हाइट, सिजलिंग रेड और लस्टर बेज रंग ब्लैक रूफ के साथ भी उपलब्ध है. 

वहीं, टाटा नेक्सन में रंगों की और ज्यादा वैरायटी मिलती है, जिसमें ग्रासलैंड बेज, ओशन ब्लू और रॉयल ब्लू जैसे खास शेड्स शामिल हैं. जो खरीदार पूरी तरह से ब्लैक लुक के फैन हैं, वो डार्क एडीशन के साथ आने वाले एटलस ब्लैक शेड को भी चुन सकते हैं. 

2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: इंजन विकल्प 

स्पेसिफिकेशनMaruti BrezzaTata Nexon
इंजन1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल
1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + CNG1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल + CNG
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल1.5 लीटर डीजल
पावर103 PS120 PS
88 PS (CNG)100 PS (CNG)
110 PS115 PS
टॉर्क139 Nm170 Nm
121.5 Nm (CNG)170 Nm (CNG)
170 Nm260 Nm
गियरबॉक्स6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT, 7-स्पीड DCA
6-स्पीड मैनुअल (CNG)6-स्पीड मैनुअल (CNG)
6-स्पीड मैनुअल (1.0 टर्बो)6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड AMT (डीजल)

अपडेटेड ब्रेजा में अभी भी 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मानुल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. इसका सीएनजी वर्जन अब 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियारबॉक्स और मारुति की दूसरी कारों की तरह अंडरबॉडी CNG टैंक के साथ उपलब्ध है. साथ ही, फेसलिफ्ट मॉडल में एक नया 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 PS पावर 170 NM टॉर्क जेनरेट करता है.

वहीं, नेक्सन में ज्यादा पावरफुल 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120 PS पावर और 170 NM टॉर्क जेनरेट करता है. यह कई मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. इसके अलावा इसमें टर्बो-पेट्रोल CNG वर्जन भी मिलता है, जबकि डीजल एसयूवी चाहने वाले ग्राहक इसके इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन को चुन सकते हैं, जो 115 PS पावर और 250 NM टॉर्क जेनरेट करता है.

2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: फीचर्स 

फीचरMaruti Suzuki Brezza FaceliftTata Nexon
ऑटो एलईडी हेडलैंपहांहां
एलईडी फॉग लैंपहांहां
एलईडी टेललैंपहांहां (कनेक्टेड)
व्हील्स16-इंच अलॉय व्हील्स16-इंच अलॉय व्हील्स
रूफ रेल्सहांहां
हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीटहांहां
एम्बिएंट लाइटिंगहांहां
इंफोटेनमेंट सिस्टम10.1-इंच टचस्क्रीन10.25-इंच टचस्क्रीन
वायरलेस एप्पल कारप्ले / एंड्रॉयड ऑटोहांहां
डिजिटल ड्राइवर डिस्प्लेनहीं, 4-इंच मल्टी-इन्फो डिस्प्ले10.25-इंच डिस्प्ले
वायरलेस फोन चार्जरहांहां
साउंड सिस्टम6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम
ऑटो डिमिंग IRVMहांहां
क्रूज कंट्रोलहांहां (एडाप्टिव)
क्लाइमेट कंट्रोलऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोलऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्सहांहां
कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉपहांहां
सनरूफसिंगल-पेन सनरूफपैनोरमिक सनरूफ
रियर सेंटर आर्मरेस्टहांहां
कूल्ड ग्लवबॉक्सहांहां
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजीहांहां
एयरबैग66
360-डिग्री कैमराहांहां
पार्किंग सेंसरहां (फ्रंट और रियर)हां (फ्रंट और रियर)
ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)हांहां
हिल डिसेंट कंट्रोलहांहां
रेन सेंसिंग वाइपरनहींहां
रियर डिफॉगरहांहां
TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)हांहां
ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम)नहींहां

मारुति 2026 ब्रेजा में कई सारे फीचर्स हैं, जिसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग,एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 360 डिग्री कैमरा शामिल हैं.

हालांकि, टाटा नेक्सन के कुछ अपने अलग फायदे हैं. इसमें फीचर्स के तौर पर 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ मिलते हैं.

सेफ्टी के मामले में दोनों में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर, हिल डिसेंट कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (iTPMS) जैसे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, नेक्सन में ADAS टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसके चलते सेफ्टी के मामले में यह ब्रेजा से एक कदम आगे निकल जाती है. 

ये भी पढ़ें:2026 Maruti Brezza की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं पहले से और दमदार SUV कार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >