2026 Maruti Suzuki Brezza की पूरी प्राइस लिस्ट आई सामने, जानिए किस वेरिएंट की कितनी कीमत

मारुति सुजुकी ने 2026 Brezza की सभी वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा कर दिया है. SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये है. नए मॉडल में अपडेटेड एक्सटीरियर, प्रीमियम इंटीरियर और पहली बार 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है.

मारुति सुजुकी ने आखिरकार 2026 Brezza की प्राइस लिस्ट जारी कर दी है. कंपनी ने 24 जुलाई को सिर्फ बेस टर्बो वेरिएंट की कीमत बताई थी. लेकिन अब सभी वेरिएंट्स की प्राइस लिस्ट सामने आ गई है. नई Maruti Brezza की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट के लिए 13.55 लाख रुपये तक चुकाने होंगे.

2026 Maruti Suzuki Brezza: प्राइस लिस्ट

वेरिएंटपेट्रोल (MT)पेट्रोल (AT)पेट्रोल + CNG (MT)टर्बो-पेट्रोल (MT)
LXI₹8.30 लाख₹9.30 लाख₹7.40 लाख
VXI₹9.26 लाख₹10.61 लाख₹9.99 लाख₹8.55 लाख
ZXI₹10.50 लाख / ₹10.65 लाख*₹11.85 लाख / ₹12.05 लाख*₹11.50 लाख / ₹11.65 लाख*₹9.85 लाख / ₹9.99 लाख*
ZXI Plus₹13.55 लाख / ₹13.70 लाख*₹11.16 लाख / ₹11.31 लाख*

जिन कीमतों के आगे * दिया गया है, वे अलग-अलग डुअल-टोन/स्पेशल कलर ऑप्शन के अनुसार बदल सकती हैं.

2026 Maruti Suzuki Brezza: एक्सटीरियर

2026 Brezza का लुक पहले के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम नजर आता है. सामने की तरफ अब पतली क्रोम फिनिश वाली ग्रिल दी गई है. इसके साथ नए डिजाइन वाले बंपर और तीन कोनों वाले फॉग लैंप दिए गए हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं. पीछे की तरफ भी नया बंपर दिया गया है, जिससे कार का रियर लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखाई देता है.

2026 Maruti Suzuki Brezza: इंटीरियर

कार के अंदर का डैशबोर्ड पहले जैसा ही रखा गया है, जिसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. हालांकि, कंपनी ने कुछ नए बदलाव भी किए हैं. अब स्टीयरिंग व्हील पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट को नया डिजाइन मिला है. वहीं पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए विंग्ड हेडरेस्ट जोड़े गए हैं और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी नया दिया गया है.

2026 Maruti Suzuki Brezza: फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस SUV में पहले से बड़ा 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. साथ ही 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और PM 2.5 एयर फिल्टर के साथ AQI डिस्प्ले भी मिलता है. इसके अलावा इसमें सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है.

2026 Maruti Suzuki Brezza: पावरट्रेन 

  • इसमें 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103hp की पावर और 139Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 
  • कंपनी इसे CNG ऑप्शन के साथ भी बेचती है. हालांकि, CNG मोड में इसकी पावर घटकर 88hp और टॉर्क 121.5Nm रह जाता है.
  • इस बार आए फेसलिफ्ट मॉडल की सबसे बड़ी खासियत नया 1.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन है. यह इंजन 110hp की पावर और 170Nm का टॉर्क देता है.
  • ट्रांसमिशन की बात करें तो अब पूरी रेंज में नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है. वहीं, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन सिर्फ 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही मिलता है.

ये भी पढ़ें: नई Maruti Brezza खरीदने से पहले जानें, कौन-सा वेरिएंट देगा सबसे ज्यादा वैल्यू?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >