2026 Maruti Brezza Facelift में मिल सकता है टर्बो इंजन, लॉन्च से पहले सामने आए बड़े अपडेट्स

मारुति सुजुकी जल्द 2026 Maruti Brezza Facelift लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें पहली बार 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 10.1-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto-Apple CarPlay, लेवल-2 ADAS और अंडरबॉडी CNG टैंक जैसे बड़े अपडेट मिल सकते हैं.

Maruti Suzuki अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Brezza का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. लॉन्च के बाद यह Brezza का पहला बड़ा अपडेट होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Brezza में पहली बार टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है. इसके अलावा एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. अगर आप नई Brezza खरीदने की सोच रहे हैं, तो फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं.

मिल सकता है नया टर्बो-पेट्रोल इंजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Brezza Facelift में पहली बार 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकते हैं. यह इंजन करीब 98.6 hp की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. वहीं, मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी लाइनअप में बना रहेगा. यह इंजन 103hp की पावर और 137 Nm का टॉर्क देता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. इसके अलावा कंपनी फैक्ट्री-फिटेड अंडरबॉडी CNG टैंक भी दे सकती है. इससे मौजूदा मॉडल की तरह बूट में CNG सिलेंडर रखने की जरूरत नहीं होगी और सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी.

इंटीरियर और फीचर्स में होंगे बड़े बदलाव

नई Brezza के केबिन को भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है. इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा नई डैशबोर्ड डिजाइन, बेहतर सीट अपहोल्स्ट्री और नए इंटीरियर फिनिश दिए जा सकते हैं. सबसे बड़ा अपडेट लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) हो सकता है, जो मौजूदा Brezza में उपलब्ध नहीं है.

एक्सटीरियर में क्या बदलेगा?

नई Brezza Facelift के बाहरी डिजाइन में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नई फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड फॉग लैंप हाउसिंग, सिल्वर फिनिश वाली बड़ी स्किड प्लेट और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. हालांकि, SUV के प्लेटफॉर्म और साइज में कोई बदलाव नहीं होगा. यानी यह पूरी तरह नई जेनरेशन नहीं, बल्कि मिड-लाइफ फेसलिफ्ट अपडेट होगी.

कब होगी लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Maruti Brezza Facelift को जुलाई 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. यह अपडेट Maruti Suzuki की Brezza, Fronx और Grand Vitara को 2027 तक अपडेट करने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है. फिलहाल Brezza की एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर 14.04 लाख रुपये तक जाती है. नए टर्बो इंजन, ADAS और एक्स्ट्रा फीचर्स की वजह से फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले कुछ ज्यादा हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी ऑफिशियल कीमत या लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं किए हैं.

यह भी पढ़ें: SUV, Sedan या Hatchback? नई कार खरीदने से पहले जानिए कौन-सी गाड़ी आपके लिए है बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >