5.80 लाख में आई 2026 Hyundai Exter, अब और स्टाइलिश और फीचर-लोडेड हुई SUV

Hyundai ने 2026 Exter को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें नया डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जबकि इंजन पहले जैसा ही रखा गया है.

Hyundai ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Exter का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 5.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 9.42 लाख रुपये तक जाती है. इसकी प्री-बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है. यह SUV Tata Punch को टक्कर देती है और इस बार इसमें डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स में कई अपडेट किए गए हैं, हालांकि इंजन पहले जैसा ही रखा गया है.

डिजाइन में क्या बदला?

नई Exter में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल के साथ डार्क फिनिश दिया गया है. इसके अलावा नया सेंटर गार्निश, 15-इंच के नए अलॉय व्हील्स और बड़ा रियर स्पॉइलर देखने को मिलता है. कंपनी ने इसमें नया टेलगेट और C-पिलर गार्निश भी जोड़ा है. 1,643mm ऊंचाई के साथ कंपनी इसे अपने सेगमेंट की सबसे ऊंची कार बता रही है.

SUV 7 मोनोटोन और 1 ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में आती है, जिसमें Golden Bronze और Titanium Black Matte जैसे नए कलर ऑप्शन शामिल हैं.

इंटीरियर में क्या नया?

कार के इंटीरियर को नए Navy और Grey ड्यूल-टोन थीम के साथ अपडेट किया गया है. इसमें 3D फिनिश वाला डैशबोर्ड, D-cut स्टीयरिंग व्हील और मेटल पैडल्स दिए गए हैं. साथ ही, 391 लीटर का बूट स्पेस पहले की तरह बरकरार है और अब ड्राइवर के लिए फोल्डिंग आर्मरेस्ट भी मिलता है.

फीचर्स में क्या खास?

नई Exter में कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे:

  • सेगमेंट का पहला डैशकैम
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • रियर सीट के लिए Type-C USB पोर्ट
  • 60+ कनेक्टेड फीचर्स के साथ Bluelink
  • 300+ ऑफलाइन वॉइस कमांड

इंजन और परफॉर्मेंस

  • SUV में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो CNG ऑप्शन के साथ आता है.
  • ट्रांसमिशन के लिए MT और AMT दोनों ऑप्शन मिलते हैं.
  • CNG वेरिएंट में 225 लीटर का ड्यूल-सिलेंडर सेटअप दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 6.25 लाख की यह कार बनी 30 लाख ग्राहकों की पहली पसंद, वजह सिर्फ 4

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >