बजाज की नई Pulsar 125 लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर नजर आ गई है. इस बार कंपनी सिर्फ हल्के-फुल्के बदलाव नहीं लाई, बल्कि बाइक के लुक से लेकर फीचर्स तक में कई बड़े अपडेट किए हैं. नई डिजाइन, स्टाइलिश ग्राफिक्स, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन और एक बिल्कुल नए इंजन की झलक इसे पहले से ज्यादा दमदार बनाती है. आइए जानते हैं कि नई Bajaj Pulsar 125 में क्या-क्या खास मिलने वाला है.
नए डिजाइन के साथ बरकरार रहेगा Pulsar का लुक
नई Bajaj Pulsar 125 को कंपनी ने बिल्कुल नए अंदाज में तैयार किया है. बाइक की पूरी बॉडी पहले से ज्यादा स्टाइलिश दिखती है, लेकिन इसमें Pulsar की पहचान बरकरार रखी गई है. सामने की तरफ शार्प ट्रायएंगुलर LED हेडलाइट दी गई है. उसके साथ लगी DRLs इसे काफी स्टाइलिश और दमदार लुक देती हैं.
बाइक का फ्यूल टैंक बड़ा और मस्क्युलर है, जबकि उसके दोनों तरफ दिए गए नए टैंक एक्सटेंशन इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हैं. पीछे की ओर अब इसका टेल सेक्शन पहले से ज्यादा स्लिम और क्लीन नजर आता है. साथ ही इसमें नई स्प्लिट LED टेल लाइट दी गई है. हालांकि, कंपनी ने इसमें अभी भी हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स का यूज किया है.
ये भी पढ़ें: 89,748 रुपये में आती है Honda SP125 STD, खरीदने से पहले जान लें क्या-क्या मिलता है
नया फ्रेम और सस्पेंशन
इस बाइक में सबसे बड़ा बदलाव इसका नया ट्यूबलर स्टील फ्रेम है. ये पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत और बेहतर नजर आ रहा है. फ्रंट में पहले की तरह टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिया गया है, लेकिन पीछे अब नया मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा. उम्मीद है कि इसमें प्रीलोड एडजस्ट करने का भी ऑप्शन होगा, जिससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से सस्पेंशन सेट कर सकेंगे.
बाइक 17 इंच के अलॉय व्हील्स और MRF के ट्यूबलेस टायरों के साथ आएगी. ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इसमें ABS मिलेगा या नहीं.
कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?
नई Pulsar 125 में जरूरत के सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. बाइक में LED हेडलाइट और LED टेललाइट मिलती है. इसके अलावा इसमें नया कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो Bluetooth कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसकी मदद से राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ कॉल और SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं.
किससे होगी टक्कर?
लॉन्च होने के बाद नई बजाज Pulsar 125 का मुकाबला TVS Raider 125, Hero Xtreme 125R, Honda Shine 125 जैसी पॉपुलर 125cc बाइक्स से होगा. सामने आई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि कंपनी ने इस बार Pulsar 125 में कई बड़े बदलाव किए हैं. इससे यह पहले से ज्यादा स्टाइलिश और दमदार नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: स्मार्ट की, रिवर्स मोड और 4 राइडिंग मोड... जानें इस इलेक्ट्रिक बाइक में और कौन-कौन से फीचर मिलते हैं
