3.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई नई Aprilia Tuono 457, सीट से लेकर सस्पेंशन तक हुए बड़े बदलाव

2026 Aprilia Tuono 457 Special Edition नए रेट्रो-इंस्पायर्ड कलर और बेहतर एर्गोनॉमिक्स के साथ आई है. इसमें ज्यादा कम्फर्टेबल राइडिंग, अपग्रेडेड सस्पेंशन और नई सीट दी गई है. हालांकि इंजन पहले जैसा ही रखा गया है.

2026 Aprilia Tuono 457 Special Edition भारत में लॉन्च हो गई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत महाराष्ट्र में 3.99 लाख रुपये रखी गई है. इस नए स्पेशल एडिशन में कंपनी ने कई दिलचस्प बदलाव किए हैं. सबसे बड़ा बदलाव इसके नए कलर ऑप्शन्स हैं.  इसे Mamba Black और Puma Grey रंग में उतारा गया है. ये दोनों रंग 2006 की आइकॉनिक Tuono 1000R से इंस्पायर्ड हैं. नए ग्राफिक्स के अलावा इसमें स्मोक्ड फ्लाईस्क्रीन, ऊंचा हैंडलबार और एडजस्टेबल फ्रंट ब्रेक लीवर भी दिया गया है.

हाई-रेजिलिएंस फोम सीट से लेकर सस्पेंशन तक हुए अपग्रेड

इस बाइक में दिया गया ऊंचा हैंडलबार राइडिंग को पहले से कहीं ज्यादा कम्फर्टेबल बना देता है. इसकी वजह से राइडर को सीधी और रिलैक्स्ड बैठने की पोजिशन मिलती है. वहीं, एडजस्टेबल ब्रेक लीवर की मदद से आप अपनी उंगलियों की लंबाई के हिसाब से इसकी पहुंच को सेट कर सकते हैं.

कंपनी ने सस्पेंशन सेटअप में भी सुधार किया है. अब इसकी शुरुआती स्ट्रोक पहले से ज्यादा सॉफ्ट है, जिससे सड़क पर मौजूद गड्ढों और खराब रास्तों के झटके काफी हद तक आसानी से सोख लिए जाते हैं. साथ ही, कंप्रेशन डैम्पिंग को भी दोबारा ट्यून किया गया है ताकि राइड और ज्यादा स्मूद महसूस हो. आराम को बढ़ाने के लिए सीट में भी बदलाव किया गया है. इसमें हाई-रेजिलिएंस फोम का यूज किया गया है.

2026 Aprilia Tuono 457 Special Edition: पावरट्रेन 

मैकेनिकल तौर पर इस बाइक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही दमदार 457cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 47.6 bhp की पावर और 43.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

2026 Aprilia Tuono 457 Special Edition: फीचर्स

बाइक में TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फुल-LED लाइटिंग और इमोबिलाइजर से लैस इग्निशन सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इतना ही नहीं, अपनी जरूरत के हिसाब से आप इसमें कई शानदार एक्सेसरीज भी जोड़ सकते हैं. इनमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), USB चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक एंटी-थेफ्ट सिस्टम, पैसेंजर सीट कवर, फोर्क स्लाइडर्स, हेलमेट केबल लॉक, छोटा रियर मडगार्ड और बेहतर ब्रेकिंग के लिए सिंटर्ड फ्रंट ब्रेक पैड्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: कभी बंद हो गई थीं ये बाइक कंपनियां, आज 100 साल बाद भी दुनिया भर में बज रहा है इनका डंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >