2025 Maruti Suzuki Swift: कीमत, वेरिएंट, फीचर्स और माइलेज यहां जानें एक क्लिक में

जानिए 2025 Maruti Suzuki Swift की नयी कीमतें, वेरिएंट्स, इंजन, माइलेज, सेफ्टी और फीचर्स की पूरी जानकारी आसान हिंदी में

2025 में Maruti Suzuki Swift एक नये अंदाज में आयी है. इसमें नया Z-Series इंजन, बेहतर माइलेज, CNG विकल्प और 6 एयरबैग जैसी सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं. यह कार स्टाइलिश लुक के साथ रोजाना की ड्राइविंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन गई है.

2025 Maruti Suzuki Swift: वेरिएंट और कीमतें

नयी Swift कुल 5 वेरिएंट्स में आती है: LXi, VXi, VXi(O), ZXi और ZXi+. इसमें पेट्रोल और CNG दोनों विकल्प मिलते हैं.

वेरिएंटफ्यूल टाइपकीमत (दिल्ली एक्स-शोरूम)
Swift LXiपेट्रोल₹5,78,900
Swift VXiपेट्रोल₹6,58,900
Swift VXi(O)पेट्रोल₹6,84,900
Swift ZXiपेट्रोल₹7,52,900
Swift ZXi+पेट्रोल₹8,19,900
Swift VXiCNG₹7,44,900
Swift ZXiCNG₹8,38,900

AGS (ऑटोमैटिक) वेरिएंट्स की कीमत थोड़ी अधिक है और ड्यूल-टोन कलर में भी विकल्प उपलब्ध हैं.

2025 Maruti Suzuki Swift: कलर ऑप्शन्स

2025 Swift कुल 10 रंगों में उपलब्ध है, जिनमें सिंगल और ड्यूल टोन शेड्स शामिल हैं.

2025 Maruti Suzuki Swift: इंजन और माइलेज

इस बार Swift में नया 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर Z-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 80 bhp की पावर और 111.7 Nm टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन मिलता है.

मैनुअल माइलेज: 24.8 kmpl

AMT माइलेज: 25.75 kmpl

CNG माइलेज: 32.85 km/kg (70 bhp पावर)

2025 Maruti Suzuki Swift: सेफ्टी फीचर्स

नयी Swift में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं. इसके अलावा ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स भी दिये गए हैं. टॉप वेरिएंट्स में रियर कैमरा और स्पीड अलर्ट भी मिलते हैं.

2025 Maruti Suzuki Swift: इंटीरियर और कम्फर्ट

Swift का केबिन अब और मॉडर्न हो गया है. टॉप वेरिएंट्स में 9-इंच टचस्क्रीन है, जो वायरलेस Android Auto और Apple Car Play को सपोर्ट करती है. अन्य फीचर्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और पुश-बटन स्टार्ट शामिल हैं.

2025 Maruti Suzuki Swift: एक्सटीरियर डिजाइन

नयी Swift पहले से थोड़ी लंबी है और इसमें LED हेडलाइट्स, DRLs और 15-इंच अलॉय व्हील्स दिये गए हैं. इसका स्पोर्टी लुक अब और भी आकर्षक हो गया है.

2025 की बेस्ट माइलेज कारें: ₹10 लाख से कम में 26km/l तक का माइलेज

Hyundai Venue का नया मॉडल लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज, मिलेंगे ये नए अपडेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >