फैमिली हो या बिजनेस ट्रिप, एक ही गाड़ी में आराम से सफर करेंगे 17 लोग, देखें फीचर्स और कीमत

अगर आप भी आने वाले दिनों में फैमिली या बिजनेस ट्रिप के लिए एक ही गाड़ी ढूंढ रहे हैं, तो Force Urbania आपके लिए एकदम सही ऑप्शन है. इसमें 17 आरामदायक सीटें दी गई हैं. आइए जानते हैं इस गाड़ी के खास फीचर्स और कीमत.

Force Urbania: अगर आप परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं और आपका परिवार बहुत बड़ा है, तो  नॉर्मल कार में सब लोग आराम से बैठ नहीं पाएंगे. लेकिन जिस गाड़ी की हम बात करने वाले हैं, उसमें ये सब मुमकिन है. हम बात कर रहे हैं Force Urbania की. इस वैन की सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें एक ही बार में 17 लोग आराम से सफर कर सकते हैं. यह वैन न सिर्फ किफायती है, बल्कि लंबे सफर को आरामदायक और सेफ बनाने के लिए खास डिजाइन की गई है. आइए इस वैन की खूबियों पर एक नजर डालते हैं.

Force Urbania के वैरिएंट्स

कंपनी ने Urbania वैन को तीन अलग-अलग वैरिएंट्स में उतारा है. सबसे पहले आता है शॉर्ट व्हीलबेस. इसमें ड्राइवर के साथ कुल 10 लोग आराम से सफर कर सकते हैं. इसके बाद है मीडियम व्हीलबेस वैरिएंट. इसमें ड्राइवर सहित 13 लोगों को सीटिंग सुविधा है. और अगर आपका परिवार बड़ा है या दोस्तों का ग्रुप है, तो लॉन्ग व्हीलबेस में ड्राइवर समेत 17 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं.

कैसे है इंजन?

Urbania में एक पावरफुल डीजल इंजन लगा हुआ है, जिसे मर्सिडीज ने तैयार किया है. ये इंजन 114 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क 1,400 से 2,200 rpm के बीच देता है. सबसे खास बात, इसमें इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन है. यह ट्रांसवर्स स्प्रिंग्स के साथ आता है और ये अपने सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलता है.

कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

फोर्स अर्बनिया अपने सेगमेंट में कई फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स के साथ आती है. इसमें आपको टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टेयरिंग मिलता है, ताकि ड्राइविंग और भी आरामदायक हो. गियर लीवर सीधे डैशबोर्ड पर है, जिससे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. 17.8 सेमी की एलसीडी टच स्क्रीन, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट के साथ एंटरटेनमेंट का मजा दोगुना कर देती है. साउंड के शौकीनों के लिए इसमें छह या आठ स्पीकर का ऑप्शन भी है. इसके अलावा, इसमें इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, AC वेंट्स, रिक्लाइनिंग सीट्स, पैनोरमिक विंडो, रीडिंग लैंप और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स भी हैं.

Force Urbania की सेफ्टी फीचर्स 

इस वैन में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें सेंट्रल लॉक, पावर विंडो, रिवर्स पार्किंग असिस्टेंस के साथ कैमरा और अल्ट्रासोनिक सेंसर बेस सिस्टम मौजूद है. इसमें डुअल एयरबैग और कोलैप्सिबल स्टीयरिंग के साथ-साथ एडवांस ESP, ABS और EBD जैसे फीचर्स हैं. साथ ही इसमें Hill Hold Safety और वॉइल ट्रांसपोंडर-बेस्ड इंजन इमोबिलाइजर भी दिया गया है.

Force Urbania की कीमत 

  • छोटा व्हीलबेस 10-सीटर- रु. 26.34 लाख
  • मीडियम व्हीलबेस 13-सीटर- रु. 34.46 लाख
  • लंबा व्हीलबेस 17-सीटर- रु. 37.47 लाख

यह भी पढ़ें: इनोवा, स्कॉर्पियो को भूल जाइए, ये है देश की सबसे सस्ती 14-सीटर कार, बड़े परिवार के लिए बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >