देश के टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल बाजार में 160 सीसी वाली बाइकों का क्रेज काफी ज्यादा हैं. खासकर दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतर ड्राइविंग एक्सपिरियंस चाहने वाले राइडर्स के लिए यह बेस्ट ऑप्शन भी माना जाता है. इसलिए यहां हम आपके लिए 3 ऐसे ऑप्शन लेकर आए हैं, जो आपके लिए परफेक्ट बन सकता है. इस आर्टिकल में हम TVS Apache RTR 160, Honda Unicorn और Hero Xtreme लेकर आए हैं, जो 160 सीसी इंजन के साथ आते हैं. इंजन के साथ-साथ इनकी खासियत के बारे में भी बताएंगे.
TVS Apache RTR 160
सबसे पहले हम बात टीवीएस कंपनी की अपाचे आरटीआर की करते हैं, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,13,140 रुपये है. इसके 2V मॉडल में कुल 6 अलग-अलग वेरिएंट आते हैं. टॉप वेरिएंट का दाम 1,26,040 रुपये है. वहीं, 4V में 4 वेरिएंट मिलते हैं, जिसकी कीमत 1.19 लाख रुपये से लेकर 1.38 लाख रुपये तक है.
टीवीएस Apache RTR 160 में 159.7cc का सिंगल-सिलेंडर एंड 4-वाल्व, फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलता है. यह इंजन 9250 rpm पर 17.55 ps की ताकत और 7250 rpm पर 14.73 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें आपको 2 राइडिंग मोड भी मिलते हैं, जिसमें अर्बन और रेन शामिल हैं. इसके अलावा क्लास-डी प्रोजेक्टर हैंडलैंप, ऑल-एलईडी लाइटिंग और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Honda Unicorn 160
यदि आप होंडा कंपनी के फैन हैं, तो इसकी Honda Unicorn आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें 162.7cc वाला एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7500-8000 आरपीएम पर 12.9-13.4 ps पावर और 5500-6000 rpm पर 14-14.58 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें PFI यानि प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन मिलता है.
ये भी पढ़ें: Honda Shine, Splendor Plus या HF Deluxe: कौन है 100cc वाली सबसे दमदार बाइक? खरीदने से पहले जानें
यूनिकॉर्न की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,14,606 रुपये है. इसके अलावा इस बाइक में आपको हाई ग्राउंड क्लियरेंस, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, न्यू 15 वाट यूएसबी सी-पोर्ट चार्जिंग सिस्टम, एलईडी हेडलैंप और एलसीडी डिजिटल पैनल जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Hero Xtreme 160 4V
तीसरे नंबर पर हीरो मोटोकॉर्प की शानदार बाइक एक्सट्रिम 4वी का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,33,195 रुपये है, जबकि इसका ETB वेरिएंट का प्राइस 1,38,180 रुपये है. इसमें 163.2 सीसी का एयर एंड ऑइल कूल्ड, 4-वाल्व, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 8500 rpm पर 16.9 ps पावर और 6500 rpm पर 14.6 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें भी PFI टेक्नोलॉजी मिलती है.
हीरो एक्सट्रिम 160 4वी में ऑल-एलईडी सेटअप मिलता है. इसमें आपको हेडलैंप, टेललैंप और इंडिकेटर पूरी तरह से LED हैं. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और SMS एंड कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के तौर पर साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ और पैनिक ब्रेक अलर्ट भी लगे हैं.
ये भी पढ़ें: Yamaha से लेकर Suzuki तक..., ये हैं 250cc से कम पावर वाली 5 शानदार स्पोर्टी बाइक, खरीदने से पहले देख लें
