यामाहा ने एमटी-15 मोटरसाइकिल उतारी, कीमत 1.36 लाख रुपये

नयी दिल्ली : यामाहा मोटर्स ने शुक्रवार को अपनी नई 155 सीसी मोटरसाइकिल एमटी -15 पेश की. दिल्ली में शोरूम में इसकी कीमत 1.36 लाख रुपये है. यामाहा ने चार स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन और एबीएस की सुविधा दी है. यामाहा मोटर इंडिया समूह की कंपनियों के चेयरमैन मोतोफुमी […]

नयी दिल्ली : यामाहा मोटर्स ने शुक्रवार को अपनी नई 155 सीसी मोटरसाइकिल एमटी -15 पेश की. दिल्ली में शोरूम में इसकी कीमत 1.36 लाख रुपये है. यामाहा ने चार स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन और एबीएस की सुविधा दी है. यामाहा मोटर इंडिया समूह की कंपनियों के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने संवाददाताओं को बताया , " भारत में मोटरसाइकिल चलाने को लेकर नए रुझान सामने आए हैं , जिसमें स्पीड और नियंत्रण दोनों शामिल हैं . ऐसे में एमटी -15 का प्रवेश अनिवार्य है.

कंपनी 2015 से भारत में एमटी -09 की बिक्री कर रही है. इंडिया यामाहा मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रणनीति एवं योजना) रविंदर सिंह ने कहा , " हम इस साल एमटी श्रृंख्ला के करीब 60,000 मोटरसाइकिल बेचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. " उन्होंने कहा कि कंपनी बाजार मांग के आधार पर एमटी -03 मॉडल लाने पर भी विचार करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >