अब यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करना और देखना नहीं होगा आसान

नयी दिल्ली: यूट्यूब एक ऐसा माध्यम जिससे नये कलाकारों को एक अलग मंच मिला. जहां हर प्रतिभा ने अपनी दस्तक दी. नये कलाकारों ने अपना वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करके खूब नाम कमाया. कई कलाकारों को इससे अलग पहचान मिली. लेकिन हो सकता है अब कलाकारों का यह सबसे बड़ा मंच इतनी आसानी से उपलब्ध […]

नयी दिल्ली: यूट्यूब एक ऐसा माध्यम जिससे नये कलाकारों को एक अलग मंच मिला. जहां हर प्रतिभा ने अपनी दस्तक दी. नये कलाकारों ने अपना वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करके खूब नाम कमाया. कई कलाकारों को इससे अलग पहचान मिली. लेकिन हो सकता है अब कलाकारों का यह सबसे बड़ा मंच इतनी आसानी से उपलब्ध ना रहे. सिर्फ इतना हीं नहीं यूट्यूब पर अब वीडियो देखना भी महंगा पड़ सकता है.

आसानी से कोई भी वीडियो देखने या अपलोड की सुविधा देने वाली वेबसाइट यूट्यूब ने आपको पसंद न आने वाले बदलाव किये हैं. कुछ दिन बाद आप यूट्यूब पर अपने कई पसंदीदा वीडियो नहीं देख पाएंगे क्योंकि इनमें से कई तो हमेशा के लिए बाहर निकाल दिए जाएंगे.

यूट्यूब अब सबस्क्रिप्शन सर्विस शुरू करने जा रहा है . गूगल ने इसकी जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि उसकी शर्तों को पूरा किये बगैर कोई भी वीडियो चाहे वह छोटा हो या बड़ा वह यूट्यूब पर नहीं आ सकता. इतना ही नहीं उसके मौजूदा वीडियो को भी यूट्यूब से निकाल दिया जाएगा. यूट्यूब के इस कड़े फैसले के पीछे क्या कारण है यह अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन गूगल अब यूट्यूब के जरिये अपना व्यापार बढ़ाने का पूरा मन बना चुका है.

यूट्यूब के वाइस प्रेसीडेंट और ग्लोबल हेड रॉबर्ट किंकल ने कहा, इंडस्ट्री के 90 प्रतिशत लोगों के साथ करार हो चुका है. अब नये कलाकारों के लिए कठिनाई का समय है. उनके पास यह बहुत बड़ा विकल्प था जहां वह फ्री में अपने वीडियो डाल सकते थे. नए कलाकारों के लिए यूट्यूब बहुत बड़ा सहारा है. इससे कइयों ने अपना करियर बनाया है. किसी नयी फिल्म के गाने या कोई महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लोग यूट्यूब के आदी हो गये थे. इस कदम से लोगों को काफी निराशा हुई है, तो कई लोग इसे अब भी अफवाह मान रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >