बीट्स म्यूजिक, इलेक्‍ट्रॉनिक्स का अधिग्रहण करेगी एपल

न्यूयार्क : प्रौद्योगिकी कंपनी एपल म्यूजिक सर्विस कंपनी बीट्स म्यूजिक तथा बीट्स इलेक्‍ट्रॉनिक्स का 3 अरब डालर में अधिग्रहण करेगी. संगीत सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत करने के इरादे से कंपनी ने अधिग्रहण का निर्णय किया है. सौदा चौथी तिमाही में पूरा होने की संभावना है. अधिग्रहण के बाद बीट्स के सह-संस्थापक जिम्मी लोविन तथा डा. […]

न्यूयार्क : प्रौद्योगिकी कंपनी एपल म्यूजिक सर्विस कंपनी बीट्स म्यूजिक तथा बीट्स इलेक्‍ट्रॉनिक्स का 3 अरब डालर में अधिग्रहण करेगी. संगीत सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत करने के इरादे से कंपनी ने अधिग्रहण का निर्णय किया है.

सौदा चौथी तिमाही में पूरा होने की संभावना है. अधिग्रहण के बाद बीट्स के सह-संस्थापक जिम्मी लोविन तथा डा. ड्रे एपल से जुड जाएंगे. इस महीने की शुरुआत में सौदे के बारे में अटकलें शुरु हुई थीं.

एपल ने बयान में कहा, एपल दो कंपनियों का कुल 3 अरब डालर में अधिग्रहण करने जा रही है….बीट्स हेडफोन, ईयरफोन तथा स्पीकर्स बनाती है. साथ ही कंपनी के पास बीट्स आडियो साफ्टवेयर प्रौद्योगिकी का पेटेंट तथा बीट्स म्यूजिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >