Auto Expo में 11 नये माॅडल पेश करेगी Honda

मुंबई : दूसरी सबसे बड़ी दुपहिया कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर (HMSI) इस साल के आॅटो एक्सपो में 11 नये माॅडल पेश करेगी, जिसमें एक रेसिंग बाइक शामिल है. इसके साथ ही कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफाॅर्म पर कांसेप्ट स्कूटर भी पेश करेगी. कंपनी ने एक बयान में कहा है कि वह इस मेले में […]

मुंबई : दूसरी सबसे बड़ी दुपहिया कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर (HMSI) इस साल के आॅटो एक्सपो में 11 नये माॅडल पेश करेगी, जिसमें एक रेसिंग बाइक शामिल है.

इसके साथ ही कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफाॅर्म पर कांसेप्ट स्कूटर भी पेश करेगी. कंपनी ने एक बयान में कहा है कि वह इस मेले में 11 वाहन पेश करेगी जो कि अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.

आॅटो एक्सपो ग्रेटर नोएडा में 7-14 फरवरी को होगा. इसके अनुसार कंपनी HMSI के घरेलू खंड से छह और अंतरराष्ट्रीय बाइक खंड से चार उत्पाद पेश करेगी. कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपनी एक और बाइक भी इस मेले में लायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >