आदित्य के निर्देशन में काम करना चाहते हैं रणवीर

अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह फिल्मकार आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में फिल्म में काम करना पसंद करेंगे. दरअसल ऐसी चर्चा थी की कि आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली उनकी अगली फिल्म में रणवीर मुख्य किरदार में होंगे, लेकिन अभिनेता ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है. रणवीर ने कहा, […]

अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह फिल्मकार आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में फिल्म में काम करना पसंद करेंगे. दरअसल ऐसी चर्चा थी की कि आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली उनकी अगली फिल्म में रणवीर मुख्य किरदार में होंगे, लेकिन अभिनेता ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है.

रणवीर ने कहा, यह सच नहीं है लेकिन काश ऐसा होता. फिल्म में आदि सर के निर्देशन में काम करने से मेरा सपना सच होगा. रणबीर को वाइआरएफ ने ‘बैंड बाजा बाराती’ से फिल्मी दुनिया में उतारा था. यह फिल्म हिट रही थी. उनकी दूसरी फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ भी चोपड़ा के बैनर तले बनी थी. बाद में उन्होंने ‘लुटेरा’ और ‘रामलीला’ फिल्मों में अभिनय किया जो वाइआरएफ ने नहीं बनायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >