चोरों ने दी कई घरों में दस्तक, हजारों की चोरी

राजधनवार : शुक्रवार रात धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड.पुर में अज्ञात चोरों ने सात घरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. चोरों ने प्राय: बंद घरों में ताला तोड. ताक-झांक की. इस क्रम में बाबूलाल रजक के घर से पैला, वृंदा रजक के घर से पांच सौ रुपये व मनोज रजक के घर से कुछ […]

राजधनवार : शुक्रवार रात धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड.पुर में अज्ञात चोरों ने सात घरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. चोरों ने प्राय: बंद घरों में ताला तोड. ताक-झांक की. इस क्रम में बाबूलाल रजक के घर से पैला, वृंदा रजक के घर से पांच सौ रुपये व मनोज रजक के घर से कुछ कपडे चोरी गये. जबकि पोखी बैठा व एतवारी रजक के घर का भी ताला तोडा गया.
बडा हाथ राजेश रजक व उसकी चाची मसो. डेगनी के घर लगा. राजेश ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड.कर 30-40 हजार के बरतन व लगभग 50 हजार के जेवरात चुरा लिये. राजेश ने बताया कि घटना के बाबत धनवार थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. धनवार पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >