श्री राणी सती मंदिर का वार्षिकोत्सव एक दिसंबर से

श्री राणी सती मंदिर का वार्षिकोत्सव एक दिसंबर सेरांची. श्री राणी सती मंदिर कमेटी, रातू रोड का वार्षिकोत्सव एक से चार दिसंबर तक मनाया जायेगा. एक दिसंबर को दिन के 10 बजे से गणेश पूजन व चार बजे हवन होगा. दो दिसंबर की सुबह 10 बजे से मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो नगर […]

श्री राणी सती मंदिर का वार्षिकोत्सव एक दिसंबर सेरांची. श्री राणी सती मंदिर कमेटी, रातू रोड का वार्षिकोत्सव एक से चार दिसंबर तक मनाया जायेगा. एक दिसंबर को दिन के 10 बजे से गणेश पूजन व चार बजे हवन होगा. दो दिसंबर की सुबह 10 बजे से मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो नगर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर लौटेगी. तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से मंगलपाठ आरंभ होगा. इसके बाद एक बजे सवामनी भोग लगेगा व अपराह्न तीन बजे से भजन-कीर्तन होगा. चार दिसंबर को सुबह पांच बजे से मुख्य आरती के बाद मंगसरबदी नवमी महापूजन, भव्य शृंगार, दर्शन, प्रसाद वितरण, छप्पन भोग व महाभोग का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी न्यासी रतन लाल जालान ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >