टुन्ना को मंत्री बनाने की मांग

टुन्ना को मंत्री बनाने की मांग सीतामढ़ी : स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव अफजल राणा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें श्री राणा ने रीगा विस क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक अमित कुमार टुन्ना को कांग्रेस नहीं, बल्कि युवा कोटि से मंत्री बनाने की मांग की. कहा […]

टुन्ना को मंत्री बनाने की मांग सीतामढ़ी : स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव अफजल राणा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें श्री राणा ने रीगा विस क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक अमित कुमार टुन्ना को कांग्रेस नहीं, बल्कि युवा कोटि से मंत्री बनाने की मांग की. कहा कि श्री टुन्ना के मंत्री बनने से युवा वर्ग को काफी मदद मिलेगी और कांग्रेस पार्टी भी जिला में मजबूत स्थिति में आयेगी. बैठक में वैदेही शरण यादव, रफीक आलम, रेयाज अंसारी, धीरज कुमार, मंजन अंसारी, सेराज अंसारी, रोहित कुमार, फिरोज आलम, सलमान शेख, तैयाब अंसारी, रेहान अंसारी व सुबोध कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >