लालू और नीतीश की होगी हार : लोजपा

सीतामढ़ी. जिला युवा लोजपा के प्रधान महासचिव मो नूर आलम एवं छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने रविवार को संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आसन्न विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद एवं नीतीश कुमार की पार्टी की जबरदस्त हार होगी. भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की […]

सीतामढ़ी. जिला युवा लोजपा के प्रधान महासचिव मो नूर आलम एवं छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने रविवार को संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आसन्न विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद एवं नीतीश कुमार की पार्टी की जबरदस्त हार होगी. भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय है. दोनों नेताओं ने कहा कि लोजपा जिलाध्यक्ष मोहन झा एवं पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो नसीर अहमद उर्फ लाल विधान परिषद के एनडीए प्रत्याशी डुमरा प्रमुख देवेंद्र साह के समर्थन में पिछले चार दिनों से जिले में संपर्क अभियान चला रहे हैं. दोनों नेताओं के इस अभियान से त्रिस्तरीय के वोटर दलित, मुसलिम, ऊंची, पिछड़ी व अतिपिछड़ा पूरी तरह से गोलबंद है. देवेंद्र साह की जीत सुनिश्चित है एवं विरोधी प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >