मध्याह्न भोजन में मिला क्रीड़ा, प्रधान निलंबित

भागलपुर. प्राथमिक विद्यालय आमापुर घोघा के प्रधान अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की अवधि के दौरान प्रधान बीइओ कार्यालय शाहकुंड में हाजिरी लगायेंगे. मध्याह्न भोजन प्रभारी डीपीओ ज्योति कुमार ने बताया कि प्रधान की लापरवाही से मध्याह्न भोजन में क्रीड़ा निकलने की शिकायत उन्हें मिली थी. छात्रों को […]

भागलपुर. प्राथमिक विद्यालय आमापुर घोघा के प्रधान अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की अवधि के दौरान प्रधान बीइओ कार्यालय शाहकुंड में हाजिरी लगायेंगे. मध्याह्न भोजन प्रभारी डीपीओ ज्योति कुमार ने बताया कि प्रधान की लापरवाही से मध्याह्न भोजन में क्रीड़ा निकलने की शिकायत उन्हें मिली थी. छात्रों को भोजन देने से पूर्व उसकी जांच प्रधान ने नहीं किया था. ऐसे में बच्चों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी हो सकती थी. प्रधान को निलंबित कर दिया गया है. उनके ऊपर प्रपत्र क गठन किया जायेगा. रसोइया का एक दिन का वेतन काटा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >