बागुईहाटी में एक और बार सिंगर की मृत्यु

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के बागुईहाटी में एक और बार सिंगर की मृत्यु हो गयी. मंगलवार की रात बागुईहाटी स्थित एक आवासन से एक महिला का लटकता शव पाया गया. जानकारी के अनुसार, उस महिला के साथ दो अन्य लोग करीब तीन महीने से रह रहे थे. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बागुईहाटी थाना […]

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के बागुईहाटी में एक और बार सिंगर की मृत्यु हो गयी. मंगलवार की रात बागुईहाटी स्थित एक आवासन से एक महिला का लटकता शव पाया गया. जानकारी के अनुसार, उस महिला के साथ दो अन्य लोग करीब तीन महीने से रह रहे थे. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बागुईहाटी थाना को दी. बागुईहाटी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मानसिक तनाव के कारण महिला ने आत्महत्या की है. इस मामले में पुलिस उसके साथ रहनेवाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >