पूर्व सांसदों की प्रतिक्रिया (तीनों का फोटो है नाम से)

गुमराह करनेवाला बजट रेल बजट में हर बार की तरह कोल्हान और झारखंड को छला गया. जयपुर और भागलपुर के लिए नयी ट्रेन की मांग की अनदेखी की गयी. महिला कोच में सीसीटीवी लगाने की बात की गयी है, लेकिन इनकी मॉनीटरिंग कौन करेगा, यह पता नहीं.- सुमन महतो, पूर्व सांसद ————कुछ नहीं है बजट […]

गुमराह करनेवाला बजट रेल बजट में हर बार की तरह कोल्हान और झारखंड को छला गया. जयपुर और भागलपुर के लिए नयी ट्रेन की मांग की अनदेखी की गयी. महिला कोच में सीसीटीवी लगाने की बात की गयी है, लेकिन इनकी मॉनीटरिंग कौन करेगा, यह पता नहीं.- सुमन महतो, पूर्व सांसद ————कुछ नहीं है बजट में बजट में नया कुछ नहीं है. पिछली सरकारें वादा के साथ थोड़ा-बहुत पूरा करती थी. इस सरकार ने खट्टा-मीठा कुछ पेश नहीं किया. रेल से देश के हर कोने के लोगों को उम्मीदें रहती हैं. अब सरकार पर जिम्मेवारी है कि कुछ नया नहीं करना है, तो पुरानी घोषणाओं को अंतिम रूप दे. शैलेंद्र महतो, पूर्व सांसद———-सरकार सिर्फ बातें करना जानती है रेल बजट ने साफ कर दिया कि सरकार केवल लंबी-लंबी बातें करना जानती है. बजट से झारखंडवासियों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन कुछ नहीं मिला. पुरानी योजनाएं कब पूरी होंगी. इस पर विस्तार से जानकारी नहीं दी गयी. रेलकर्मियों की बहाली बड़े स्तर पर हो.कृष्णा मार्डी, पूर्व सांसद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >