हजारों का प्रतिबंधित दवा जब्त

कुनौली. सीमावर्ती क्षेत्र डगमारा से एसएसबी जवानों द्वारा सोमवार को चेकिंग के दौरान करीब 14 हजार रुपये मूल्य का प्रतिबंधित दवा जब्त किया गया. एसएसबी 35 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट बीके भट्टाचार्य ने बताया कि जवानों द्वारा राजपुर सीमा के पीलर (226) के समीप जवानों द्वारा एक नेपाली नंबर बाइक (कोअप 17-8717) में मौजूद […]

कुनौली. सीमावर्ती क्षेत्र डगमारा से एसएसबी जवानों द्वारा सोमवार को चेकिंग के दौरान करीब 14 हजार रुपये मूल्य का प्रतिबंधित दवा जब्त किया गया. एसएसबी 35 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट बीके भट्टाचार्य ने बताया कि जवानों द्वारा राजपुर सीमा के पीलर (226) के समीप जवानों द्वारा एक नेपाली नंबर बाइक (कोअप 17-8717) में मौजूद प्रतिबंधित नशीली दवा सहित बाइक सवार को पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि जब्त दवा का मूल्य 14 हजार तथा बाइक का मूल्य 20 हजार रुपये आंका गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को कुनौली कस्टम के हवाले कर दिया गया है. कस्टम पदाधिकारी सफी आलम ने बताया कि रविवार को भी अंधरामठ सीमा से एसएसबी द्वारा प्लास्टिक पाइप से लगी नेपाली गाड़ी को जब्त किया गया था. उन्होंने बताया कि जब्त माल का मूल्य 25 हजार से अधिक आंका जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >